Shocking! कैटरीना कैफ की ठुकराई फिल्मों ने बनाया दीपिका पादुकोण को सुपरस्टार, कैट ने किया है इन ब्लॉक बस्टर फिल्मों को इंकार
Katrina Kaif: बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) अपनी अपकमिंग मूवी टाइगर 3 को लेकर सूर्खियों में हैं. टाइगर 3 में कैटरीना जबरदस्त एक्शन सीन करती नजर आएंगी. वहीं टाइगर फ्रेंचाइजी के फैंस भी जोया को सिल्वर स्क्रीन पर देखना चाहते हैं. वैसे तो कैटरीना ने बड़े पर्दे पर कई सु
Katrina Kaif: बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) अपनी अपकमिंग मूवी टाइगर 3 को लेकर सूर्खियों में हैं. टाइगर 3 में कैटरीना जबरदस्त एक्शन सीन करती नजर आएंगी. वहीं टाइगर फ्रेंचाइजी के फैंस भी जोया को सिल्वर स्क्रीन पर देखना चाहते हैं. वैसे तो कैटरीना ने बड़े पर्दे पर कई सुपरहिट फिल्में दी हैं. मगर फिल्मों को रिजेक्ट करने में भी कैटरीना का रिकॉर्ड रहा है. वहीं कैटरीना की ठुकराई फिल्मों ने दीपिका पादुकोण सहित कई हिरोइनों की किस्मत चमका दी है.
चेन्नई एक्सप्रेस
रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनने वाली ब्लॉक बस्टर फिल्म में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की जोड़ी दर्शकों को काफी पसंद आई थी. मगर क्या आप जानते हैं कि दीपिका से पहले ये फिल्म कैटरीना कैफ को ऑफर की गई थी. मगर कैट ने फिल्म में काम करने से मना कर दिया. जिसके बाद मेकर्स ने दीपिका को किंग खान के अपोसिट कास्ट किया था.
ये जवानी है दीवानी
दोस्ती, प्यार, रोमांस और ट्रेवल से भरपूर ये जवानी है दीवानी कई लोगों की फेवरेट फिल्म है. इस फिल्म में कबीर (रणबीर कपूर) और नैना (दीपिका पादुकोण) की केमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीत लिया था. मगर इस फिल्म के लिए भी मेकर्स की फर्स्ट च्वाइस कैटरीना थीं. हालांकि कैटरीना के इंकार करने के बाद दीपिका को फिल्म में साइन किया गया था.
रामलीला
संजय लीला भंसाली की फिल्म रामलीला भला किसने नहीं देखी है. इसी फिल्म के सेट से राम (रणवीर सिंह) और लीला (दीपिका पादुकोण) की जोड़ी रियल लाइफ कपल्स में तब्दील हो गई थी. मगर इस फिल्म में लीला का रोल सबसे पहले कैटरीना कैफ को ऑफर हुआ था. हालांकि कैटरीना ने बिजी शेड्यूल के चलते फिल्म के लिए हामी नहीं भरी और ये फिल्म दीपिका की झोली में जा गिरी. जिसके बाद राम और लीला की जोड़ी दर्शकों की फेवरेट बन गई.
बाजीराव मस्तानी
बाजीराव और मस्तानी का नाम सुनते ही लोगों के जहन में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण का नाम आता है. इस फिल्म ने दोनों को बड़े पर्दे की सुपरहिट जोड़ी बना दिया था. मगर आपको जानकर हैरानी होगी कि संजय लीला भंसाली कैटरीना को मस्तानी बनाना चाहते थे. हालांकि हर बार की तरह कैटरीना ने इस फिल्म को भी रिजेक्ट कर दिया और दीपिका हमेशा के लिए रणवीर की मस्तानी बन गईं.
इन फिल्मों को किया रिजेक्ट
फिल्मों के मामले में कैटरीना की रिजेक्ट लिस्ट काफी लम्बी है. कैटरीना ने फिल्म बर्फी में रणबीर कपूर के साथ काम करने से भी इंकार कर दिया था. जिसके बाद ये रोल प्रियंका चोपड़ा को दिया गया था. वहीं फिल्म गुंडे में भी मेकर्स कैटरीना को कास्ट करना चाहते थे. मगर कैट से बात ना बन पाने के कारण एक बार फिर प्रियंका को गुंडे के लिए चुना गया था. इसके अलावा अर्जुन कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म हाफ गर्लफ्रेंड भी पहले कैटरीना को ऑफर हुई थी.
ये भी पढ़ें – Tiger 3 के गाने ‘लेके प्रभु का नाम’ में कैटरीना कैफ का रिहर्सल video हुआ वायरल, टाइगर की जोया ने लगाए गाने की धुन पर ठुमके