Tiger 3 Song Out: टाइगर 3 के पहले गाने ‘लेके प्रभु का नाम’ का टीजर रिलीज, अरिजीत सिंह की आवाज पर कैटरीना और सलमान ने लगाए ठुमके

Tiger 3: बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड फिल्म टाइगर 3 (Tiger 3) का पहला गाना जल्द ही रिलीज होने वाला है. फिल्म के ट्रेलर के बाद फैंस गाने का इंतजार कर रहे थे. वहीं अब सब्र खत्म हुआ और मेकर्स ने फिल्म के पहले गाने का टीजर रिलीज कर दिया है. फिल्म का ये गाना एक [...]

By Sakshi Pandey · 20/10/2023

Tiger 3: बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड फिल्म टाइगर 3 (Tiger 3) का पहला गाना जल्द ही रिलीज होने वाला है. फिल्म के ट्रेलर के बाद फैंस गाने का इंतजार कर रहे थे. वहीं अब सब्र खत्म हुआ और मेकर्स ने फिल्म के पहले गाने का टीजर रिलीज कर दिया है. फिल्म का ये गाना एक पार्टी नंबर होगा जिसका नाम ‘लेके प्रभु का नाम’ होगा. गाने में दर्शकों को सलमान खान और कैटरीना कैफ का जबरदस्त डांस देखने को मिलेगा. वहीं मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह की आवाज सीधा लोगों के दिलों पर दस्तक देती नजर आएगी.

सलमान और कैटरीना की केमिस्ट्री

 टाइगर 3 के गाने ‘लेके प्रभु का नाम’ में सलमान और कैटरीना एक ग्लैमरस अवतार में नजर आ रहे हैं. दोनों की जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिल रही है. इस गाने को देखकर दर्शकों को एक था टाइगर के गाने ‘माशअल्लाह’ और टाइगर जिंदा के सुपरहिट सॉन्ग ‘स्वैग से स्वागत’ की याद जरुर आएगी. वहीं सलमान और कैटरीना एक पेपी स्कोर पर मजेदार डांस मूव्स करते नजर आ रहे हैं.

अरिजीत सिंह और सलमान का पहला कोलेबरेशन

टाइगर 3 के मेकर्स ने 20 अक्टूबर को पहले ट्रैक का टीजर जारी किया है. इस पार्टी सॉन्ग का संगीत प्रीतमा ने तैयार किया है और गीत अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं. गाने में आवाज अरिजीत सिंह और निकिता गांधी की है. वहीं वैभवी मर्चेंट ने गाने को कोरियोग्राफ किया है. बता दें कि, ये पहली बार है जब बॉलीवुड के भाईजान और बी-टाउन के टॉप सिंगर अरिजीत सिंह ने एक साथ कोलेब्रेट किया है. फिल्म में हजारों गाने गा चुके अरिजीत सिंह ने इससे पहले सलमान की किसी भी फिल्म में गाना नहीं गाया है.

टाइगर 3 से जुड़ी अपडेट

मनीष शर्मा के निर्देशन में बनने वाली फिल्म टाइगर 3 इस दिवाली पर रिलीज की जाएगी. फिल्म 12 नवंबर की सुबह सिनेमाघरों में दस्तक देती नजर आएगी. फिल्म का जबरदस्त ट्रेलर देखने के बाद फैंस का उत्साह सातंवे आसमान पर है. वहीं टाइगर 3 की सफलता भाईजान के फ्लॉप करियर को भी बचा सकती है. बता दें कि, इससे पहले सलमान की बिग बजट फिल्म किसी का भाई किसी की जान फ्लॉप साबित हुई थी. हालांकि टाइगर 3 को फैंस का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि टाइगर फ्रेंचाइजी की ये अपकमिंग फिल्म बॉक्स ऑफिस के कितने रिकॉर्ड्स तोड़ने में कामयाब होती है.

ये भी पढ़ें – शिल्पा शेट्टी ने बना ली फिल्मों से दूरी, किया करियर से जुड़ा बड़ा एलान, कहा – काम नहीं करना चाहती

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full