Exclusive: दिवाली के दिन क्यों रिलीज हो रही है सलमान और कैटरीना की ‘टाइगर 3’, शाहरुख की ‘पठान’ से है सीधा कनेक्शन

Tiger 3: सलमान खान और कैटरीना कैफ स्टारर फिल्म टाइगर 3 (Tiger 3) का फैंस को बेहद बेसब्री से इंतजार है. ये फिल्म दिवाली के दिन बॉक्स ऑफिस पर एंट्री करने जा रही है. हालांकि दिवाली के दिन ज्यादातर लोग लक्ष्मी पूजा और त्योहार मनाने में व्यस्त रहते हैं. ऐसे में फिल्म रिलीजिंग के लिए [

By Sakshi Pandey · 11/11/2023

Tiger 3: सलमान खान और कैटरीना कैफ स्टारर फिल्म टाइगर 3 (Tiger 3) का फैंस को बेहद बेसब्री से इंतजार है. ये फिल्म दिवाली के दिन बॉक्स ऑफिस पर एंट्री करने जा रही है. हालांकि दिवाली के दिन ज्यादातर लोग लक्ष्मी पूजा और त्योहार मनाने में व्यस्त रहते हैं. ऐसे में फिल्म रिलीजिंग के लिए दिवाली को सबसे कमजोर दिन माना जाता है. मगर इसके बावजूद यशराज फिल्म्स (YRF) के बैनर तले बनने वाली टाइगर 3 दिवाली पर दस्तक देगी. ऐसे में सवाल ये है कि YRF ने टाइगर 3 जैसी बिग बजट फिल्म के लिए दिवाली का दिन ही क्यों चुना है.

टाइगर के लिए बेस्ट है दिवाली

YRF के ड्रिस्ट्रीब्यूशन उपाध्यक्ष रोहन मल्होत्रा ने इस बाता का खुलासा किया है. रोहन का कहना है कि, इसी तरह गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले शाहरुख खान की फिल्म पठान रिलीज हुई थी. रोहन ने बताया कि, हमारे लिए ये जरुरी है कि हम शुरुआती दिनों के आंकड़ों को ना देखें. बल्कि इस बात पर ध्यान दें कि आखिर में हमें क्या फायदा होगा और टाइगर 3 के मामले में हमने निश्चित रुप से ये महसूस किया है कि लक्ष्मी पूजा का दिन फिल्म रिलीजिंग के लिहाज से कमजोर माना जाता है. मगर हमारी फिल्म के लिए ये दिन ही सबसे बेहतर साबित होगा.

पठान से टाइगर 3 का कनेक्शन

रोहन के अनुसार, ये रणनीति हमारी पठान के लिए काम कर गई थी. हमने शुरुआती दिन की बजाए फिल्म के ओवर ऑल कलेक्शन पर ध्यान दिया था. हम सलमान की स्टार पावर में विश्वास रखते हैं. हमे इस बात पर पूरा भरोसा है कि टाइगर 3 बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करेगी.

सलमान और कैटरीना की लोगों से अपील

टाइगर फ्रेंचाइजी की फिल्म टाइगर 3 को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं. वहीं फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद दर्शकों के मन में क्लाइमेक्स को लेकर सस्पेंस बना हुआ है. ऐसे में सलमान खान और कैटरीना कैफ ने दर्शकों से क्लाइमेक्स रिवील ना करने की अपील की है. दोनों कलाकारों का मानना है कि, फिल्म देखने के बाद दूसरों से क्लाइमेक्स साझा करने पर फिल्म का सस्पेंस खत्म हो जाएगा. जिससे दूसरे लोग फिल्म का पूरा मजा नहीं उठा पाएंगे.

टाइगर 3

मनीष शर्मा के निर्देशन में बनने वाली फिल्म टाइगर 3 रविवार 12 नवंबर को दिवाली के मौके पर रिलीज होगी. फिल्म में सलमान और कैटरीना के अलावा इमरान हाशमी लीड रोल में नजर आएंगे. वहीं शाहरुख खान भी पठान के रुप में कैमियो करते दिखाई देंगे. बता दें कि, एक था टाइगर, टाइगर जिंदा है, वॉर और पठान के बाद टाइगर 3 YRF  स्पाई यूनिवर्स की पांचवी मूवी है.

ये भी पढ़ें – Tiger 3 से पहले सलमान और कैटरीना ने दर्शकों से की खास अपील, कहा – फिल्म देखने के बाद क्लाइमेक्स को ना करें रिवील, जाने क्या है वजह

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full