Tiger 3 advance booking: एडवांस बुकिंग के पहले दिन टाइगर 3 ने तोड़ा गदर 2 को रिकॉर्ड, शाहरुख की फिल्मों को नहीं पछाड़ पाए सलमान
Tiger 3: सलमान खान और कैटरीना कैफ की मच अवेटेड फिल्म टाइगर 3 (Tiger 3) की एडवांस बुकिंग शुरु हो चुकी है. वहीं पहले ही दिन फिल्म ने रिकॉर्डतोड़ कमाई करके सभी को चौंका दिया है. ऐसे में ओपनिंग डे पर ही टाइगर 3 ने पीवीआर, आनॉक्स और सिनेपोलिस में 63000 टिकटों की बिक्री की [...]
Tiger 3: सलमान खान और कैटरीना कैफ की मच अवेटेड फिल्म टाइगर 3 (Tiger 3) की एडवांस बुकिंग शुरु हो चुकी है. वहीं पहले ही दिन फिल्म ने रिकॉर्डतोड़ कमाई करके सभी को चौंका दिया है. ऐसे में ओपनिंग डे पर ही टाइगर 3 ने पीवीआर, आनॉक्स और सिनेपोलिस में 63000 टिकटों की बिक्री की है.
टाइगर 3 की कमाई
5 नवंबर से टाइगर 3 की एडवांस बुकिंग का आगाज हो चुका है. हालांकि अगर शाहरुख खान की फिल्म पठान और जवान से तुलना की जाए तो टाइगर 3 की टिकट बिक्री का आंकड़ा काफी कम है. जानकारों की मानें तो टाइगर 3 दिवाली के दिन ही रिलीज हो रही है. ऐसे में लक्ष्मी पूजा के चलते ज्यादातर लोगों ने टिकट नहीं खरीदें हैं. मुमकिन है कि रिलीजिंग के दूसरे, तीसरे और चौथे दिन फिल्म शानदार कमाई कर सकती है.
गदर 2 को छोड़ा पीछे
टाइगर 3 के फर्स्ट डे कलेक्शन ने सनी देओल की फिल्म गदर 2 को भी पीछे छोड़ दिया है. बता दें कि, एडवांस बुकिंग के बाद 24 से 30 घंटे के बीच में गदर 2 के 17000 टिकट बिके थे. तो वहीं रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ब्रह्मास्त्र ने 30000 हजार टिकटों की बिक्री की थी.
टाइगर 3 पर लेटेस्ट अपडेट
सलमान खान और कैटरीना कैफ की फिल्म टाइगर 3 दिवाली के दिन 12 नवंबर को बड़े पर्दे पर दस्तक देती नजर आएगी. फिल्म में शाहरुख खान का कैमियो भी मौजूद रहेगा. तो वहीं इमारन खान विलेन के अवतार में नजर आएंगे. खबरों की मानें तो कबीर (वॉर) के रुप में ऋतिक रोशन का भी फिल्म में स्पेशल अपीयरेंस देखने को मिलेगा. ऐसे में दर्शक बेहद बेसब्री से टाइगर 3 का इंतजार कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें – सलमान खान से लेकर शाहरुख खान तक, पाकिस्तान में बैन हैं इन बॉलीवुड सितारों की फिल्में, सनी देओल के लिए पाक में है ‘नो एंट्री’