सोशल मीडिया पर उडी़ साजिद खान के निधन की खबर, सोशल मीडिया पर खुद ने दिया यह सबूत

जब से इंटरनेट आया है। तब से फेक न्यूज काफी बढ़ गई है। अक्सर कई फेक न्यूज आती है। बीते दिनों बाॅलीवुड एक्टर और डायरेक्टर साजिद खान को लेकर फेक न्यूज आयी थी। जिसका खंडन उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर आकर अपनी पोस्ट से किया था। इसको लेकर सोशल मीडिया पर काफी बवाल भी मचा [...]

By Amit Rajput · 9/3/2024

जब से इंटरनेट आया है। तब से फेक न्यूज काफी बढ़ गई है। अक्सर कई फेक न्यूज आती है। बीते दिनों बाॅलीवुड एक्टर और डायरेक्टर साजिद खान को लेकर फेक न्यूज आयी थी। जिसका खंडन उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर आकर अपनी पोस्ट से किया था। इसको लेकर सोशल मीडिया पर काफी बवाल भी मचा था। आईये जानते है क्या था पूरा मामला।

साजिद खान का हुआ निधन

साजिद खान के मरने 22 दिसंबर को एक्टर साजिद खान के निधन होने की खबर आई थी। खबर मिलते ही लोगों को लगा कि फिल्म डायरेक्टर साजिद खान का निधन हो गया है। इसी के चलते उनके जानने वाले और रिश्तेदारों का उनके घर फोन आने लगा। अब साजिद ने सोशल मीडिया पर अपने जिंदा होने का सबूत पेश किया है।

उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए कहा- मैं जिंदा हूं।फिल्म डायरेक्टर साजिद खान ने गुरुवार की सुबह अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर की है। वीडियो में वो कहते हैं- एक्टर साजिद खान का निधन हुआ है। वो 70 साल के थे। मदर इंडिया फिल्म जो 1957 में आई थी। उसमें जो छोटा बच्चा सुनील दत्त बना हुआ था, वो कोई और नहीं बल्कि साजिद खान थे। वो 1951 में पैदा हुए थे।

मैं उनके 20 साल बाद पैदा हुआ। मुझे दुख है कि उनका निधन हुआ। भगवान उनकी आत्मा को शांति दें। उन्होंने कहा-लेकिन मेरे कुछ गैरजिम्मेदार मीडिया वालों ने मेरी फोटो डाल दी।कई फिल्मों का निर्देशन किया और काम किया वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- आरआईपी साजिद खान (1951-2023)… मैं नहीं, जैसा कि कुछ मीडिया वालों ने मेरी फोटो लगा दी थी।

कई फिल्मों में किया काम

बता दें, फराह खान के भाई साजिद खान ने हे बेबी, हाउसफुल, हाउसफुल 2, हिम्मतवाला, हमशकल्स जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है। उन्होंने झूठ बोले कौवा काटे, हैप्पी न्यू ईयर और मुझसे शादी करोगी जैसी फिल्मों में एक्टिंग भी किया है।

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full