अवॉर्ड ना मिलने पर दुखी था ये मशहूर सुपरस्टार, शाहरुख खान ने स्टेज पर बुलाकर दिया अपने हिस्से का खिताब

Shah Rukh Khan: शाहरुख खान की दरियादिली से भला कौन वाकिफ नहीं है. दोस्ती निभाने के मामले में भी Shah Rukh Khan सबसे आगे हैं. शायद यही वजह है कि, जब किंग खान का जिगरी दोस्त अवॉर्ड ना मिलने से उदास था. तो उन्होंने उस सुपरस्टार को स्टेज पर बुलाया और सभी के सामने अपने [...]

By Sakshi Pandey · 18/2/2024

Shah Rukh Khan: शाहरुख खान की दरियादिली से भला कौन वाकिफ नहीं है. दोस्ती निभाने के मामले में भी Shah Rukh Khan सबसे आगे हैं. शायद यही वजह है कि, जब किंग खान का जिगरी दोस्त अवॉर्ड ना मिलने से उदास था. तो उन्होंने उस सुपरस्टार को स्टेज पर बुलाया और सभी के सामने अपने हिस्से का अवॉर्ड उसे थमा दिया.

कौन था वो सुपरस्टार?

दरअसल हम बात कर रहे हैं साल 1998 की. जब शाहरुख खान को उनकी सुपरहिट फिल्म दिल तो पागल है के लिए जी सिने का बेस्ट एक्टर अवॉर्ड मिला था. इस दौरान शाहरुख स्टेज पर गए. उन्होंने पूरे सम्मान के साथ अपना खिताब लिया. ऐसे में अवॉर्ड मिलने के बाद जब शाहरुख को बोलने का मौका मिला था. तो सबसे पहले उन्होंने अवॉर्ड से लिए सभी को धन्यवाद कहा और फिर उस सुपरस्टार का नाम लिया. जिसे शाहरुख अपना अवॉर्ड देना चाहते थे. क्या आप जानते हैं कि वो सुपरस्टार आखिर कौन था? वो कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड भाईजान सलमान खान थे.

शाहरुख ने लिया सलमान का नाम

जी सिने के मंच पर अवॉर्ड रिसीव करने के बाद शाहरुख ने कहा- “सबको शुक्रिया कहने के बाद मैं अपने एक करीबी दोस्त की बात करना चाहूंगा. जो अक्सर मुझसे कहता है कि, शाहरुख तुझे हमेशा अवॉर्ड मिलता है. मुझे नहीं मिलता. अब मैं उस जैंटलमैन को स्टेज पर बुलाना चाहूंगा. जो मेरे लिए सबको शुक्रिया कहेगा.” इतना कहने के बाद जब शाहरुख ने सलमान खान का नाम लिया तो सभी हैरान रह गए. वहीं शाहरुख का दोस्ताना देखकर सलमान की आंखों में भी आंसू आ गए. सलमान ने स्टेज पर आकर ना सिर्फ शाहरुख के हाथों से खिताब लिया बल्कि उन्हें शुक्रिया अदा करते हुए कहा- “इस अवॉर्ड के लिए धन्यवाद शाहरुख, आई लव यू.”

सलमान और शाहरुख का वर्कफ्रंट

सलमान खान और शाहरुख खान की दोस्ती से पूरा बॉलीवुड वाकिफ है. हालांकि बीच में दोनों स्टार्स में अनबन हो गई थी. मगर अब फिर से दोनों के रिश्ते सुधर गए हैं. वहीं दशकों बाद दोनों सिल्वर स्क्रीन पर भी साथ नजर आए हैं. शाहरुख खान की फिल्म पठान में सलमान खान की एंट्री देखने को मिली थी. तो वहीं टाइगर 3 में भी शाहरुख ने धमाकेदार कैमियो किया था. खबरों की मानें तो YRF यूनिवर्स की अपकमिंग फिल्म टाइगर वर्सेज पठान में शाहरुख और सलमान आमने-सामने नजर आएंगे.

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full