Anushka: 23 साल की उम्र में अनुष्का शर्मा ने तोड़ी थी शादी पर चुप्पी, कहा – मां बनने के बाद नहीं करना चाहती एक्टिंग

Anushka Sharma: अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) को फिल्म इंडस्ट्री की सफल अभिनेत्रियों में गिना जाता है. वहीं पर्दे पर अपनी अदाकारी के अलावा अनुष्का अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी सूर्खियों में रहती हैं. जहां एक तरफ अनुष्का विराट कोहली के साथ शादी करके अपनी लव लाइफ को एन्जॉय कर

By Sakshi Pandey · 4/10/2023

Anushka Sharma: अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) को फिल्म इंडस्ट्री की सफल अभिनेत्रियों में गिना जाता है. वहीं पर्दे पर अपनी अदाकारी के अलावा अनुष्का अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी सूर्खियों में रहती हैं. जहां एक तरफ अनुष्का विराट कोहली के साथ शादी करके अपनी लव लाइफ को एन्जॉय कर रही हैं. तो वहीं अनुष्का अपनी बेटी वामिका के लिए भी बेस्ट मदर हैं. मगर अब अनुष्का अपने दूसरे बेबी को लेकर भी काफी चर्चा में हैं.

इसी बीच अनुष्का का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रहा है. जिसमें 23 साल की अनुष्का अपनी शादी और बच्चों पर बात करती नजर आ रही हैं. दरअसल ये वीडियो अनुष्का की पहली फिल्म रब ने बना दी जोड़ी के प्रमोशन्स का है. बेशक उस दौरान अनुष्का की जिंदगी में विराट की एंट्री नहीं हुई थी. मगर शादी और रिलेशनशिप को लेकर अनुष्का हमेशा से क्लियर थीं.

ऐसे में जब अनुष्का से सवाल पूछा गया कि, क्या वो शादी में विश्वास करती हैं. तो अनुष्का ने साफ शब्दों में कहा कि, शादी मेरे लिए बहुत मायने रखती है. मैं शादी करना चाहती हूं. मैं चाहती हूं कि मेरे बच्चे हों और जब मेरी शादी होगी तो शायद मैं काम नहीं करना चाहूंगी और एक्टिंग छोड़ना पसंद करुंगी.

इसी दौरान होस्ट ने अनुष्का से पूछा कि क्या वो रोमांटिक हैं. तो अनुष्का ने कहा, ये रोमांटिक होना क्या होता है. लोग कैसे रोमांटिक होते हैं. मेरे लिए छोटी-छोटी चीजें बहुत मायने रखती हैं. अगर कोई इंसान मेरी केयर करता है. तो रोमांस अपने आप बाहर आ जाता है. मेरे लिए रोमांटिक होना वही है. उदाहरण के लिए अगर मैं बीमार हूं और आप मुझे दवाई लाकर दे दो. इसमें कोई बड़ी बात नहीं है. लेकिन मेरे लिए इतना काफी है.

ये भी पढ़ें – शाहरुख ने आमिर को क्यों दिया था काजोल से दूर रहने का सुझाव? काजोल से थी किंग खान को नफरत

हालांकि अब अनुष्का को उनका मनपसंद हमसफर मिल चुका है. अनुष्का शर्मा ने 2017 में विराट कोहली के साथ शादी रचाई थी. वहीं 2021 में दोनों कपल्स ने एक बेटी को भी जन्म दिया था. अब खबरों की मानें तो अनुष्का दूसरा बेबी प्लान कर रही हैं. हालांकि इसमें कितनी सच्चाई है. इसका खुलासा तो खुद विराट या अनुष्का ही कर सकते हैं. वहीं वर्कफ्रंट की बात करें, तो अनुष्का पिछले काफी समय से पर्दे पर नजर नहीं आई हैं. वो जल्दी ही प्रोसित चोपड़ा की फिल्म चकदा एक्सप्रेस में लीड रोल निभाएंगी. ये फिल्म इसी साल दिसंबर के महीने में रिलीज होगी.

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full