सलमान खान ने ऐश्वर्या के लिए एक कमरे हो गए थे बंद, इस मांग की पूरी न होने के कारण ऐश्वर्या पर गुस्सा किया

सलमान खान और ऐश्वर्या राय बच्चन की लव स्टोरी एक समय बाॅलीवुड की सबसे चर्चित लव स्टोरी थी। लेकिन इस लव स्टोरी में एक ऐसा मोड आया। जिसने दोनों की लव स्टोरी खत्म कर दी। जिसके बाद दोनों एक - दूसरे से काफी अलग हो गए थे। उनके उस मोड के बारे में काफी लोग [...]

By Amit Rajput · 18/12/2023

सलमान खान और ऐश्वर्या राय बच्चन की लव स्टोरी एक समय बाॅलीवुड की सबसे चर्चित लव स्टोरी थी। लेकिन इस लव स्टोरी में एक ऐसा मोड आया। जिसने दोनों की लव स्टोरी खत्म कर दी। जिसके बाद दोनों एक – दूसरे से काफी अलग हो गए थे। उनके उस मोड के बारे में काफी लोग जानते हैं। आईये जानते है इस मोड के बारें में जिसके कारण वें एक-दूसरे से अलग हो गए थे।

सलमान रूम के अंदर बंद हुए

ऐश्वर्या और सलमान के रिश्‍तों में कड़वाहट 2001 में ही घुलनी शुरू हो गई थी। वह नवंबर का महीना था। देर रात सलमान को ऐश्‍वर्या के अपार्टमेंट के बाहर हाई वॉल्‍टेज ड्रामा करते हुए देखा-सुना गया। वहां मौजूद लोगों ने बताया कि सलमान गुस्‍से में थे और वो लगातार ऐश्‍वर्या के घर का दरवाजा पीट रहे थे। ऐश्‍वर्या दरवाजा नहीं खोल रही थीं। सलमान को तब वहां यहां तक कहते हुए सुना गया कि यदि दरवाजा नहीं खुला तो वह सुसाइड कर लेंगे।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह पूरा घटनाक्रम तड़के 3 बजे तक चला था। दरवाजा पीटते-पीटते सलमान के हाथों से खून बह रहा था। दो से तीन घंटे तक चले इस ड्रामे के बाद ऐश्‍वर्या ने तीन बजे दरवाजा खोला और फिर सलमान घर के अंदर गए। ‘इंडिया टुडे’ की रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों के बीच रिश्‍ते में कड़वाहट घुलने की मुख्‍य वजह शादी थी। सलमान चाहते थे कि ऐश्‍वर्या शादी के लिए कमिटमेंट दे। लेकिन ऐश्‍वर्या इसके लिए तैयार नहीं थीं।

प्यार में सबकुछ नहीं मिलता

तो बुरा लगता है सलमान ने एक इंटरव्‍यू में ऐश्‍वर्या संग रिश्‍ता टूटने पर कहा था, ‘जब आप किसी से प्‍यार करते हैं तो उसके लिए सबकुछ करते हैं। लेकिन जब आपको बदले में प्‍यार नहीं मिलता है तो आप वॉयलेंट हो जाते हैं। हर रिश्‍ते में लड़ाई-झगड़े होते हैं। यदि आप झगड़ते नहीं हैं, तो आपके बीच प्‍यार नहीं है। आप कभी किसी बाहरी आदमी से झगड़ा नहीं करते।’

दोनों के करीबी दोस्‍त बताते हैं कि ऐश तब शादी के लिए तैयार नहीं थीं और सलमान को आनाकानी रास नहीं आई। रही सही कसर तब पूरी हो गई, जब सलमान अपनी एक्‍स गर्लफ्रेंड सोमी अली की मदद करने अमेरिका गए। उन्‍होंने तब इस बारे में ऐश्‍वर्या को कुछ नहीं बताया था। सोमी से मिलने के बाद सलमान जब अमेरिका से लौटे तो ऐश्‍वर्या बेहद गुस्‍से में थीं। लिहाजा उन्‍होंने ब्रेकअप की बात की। पहले की नाराजगी, बाद का गुस्‍सा। सलमान और ऐश्‍वर्या का प्‍यार इसी की भेंट चढ़ गया। 2002 में आख‍िरकार दोनों का ब्रेकअप हो गया। लेकिन इस ब्रेकअप से पहले नवंबर की उस रात को सलमान के गुस्‍सैल रवैये ने दुनिया को एक डेली सोप जैसा किस्‍सा दे दिया।

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full