शादी के दौरान बेहोश हो गए थे ऋषि कपूर, फिर ऐसे आया था होश

ऋषि कपूर बाॅलीवुड के सबसे क्यूट और चाहते एक्टरों में से एक माने जाते थे। उन्होंने बाॅलीवुड इंडस्ट्री में कपूर खानदान की लेगसी को बड़े ही अच्छे अंदाज में आगे भी जारी रखा। ऋषि कपूर ने बाॅलीवुड इंडस्ट्री में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। उन्होंने नीतू कपूर से शादी की थी। उनकी शादी के द

By Amit Rajput · 25/10/2023

ऋषि कपूर बाॅलीवुड के सबसे क्यूट और चाहते एक्टरों में से एक माने जाते थे। उन्होंने बाॅलीवुड इंडस्ट्री में कपूर खानदान की लेगसी को बड़े ही अच्छे अंदाज में आगे भी जारी रखा। ऋषि कपूर ने बाॅलीवुड इंडस्ट्री में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। उन्होंने नीतू कपूर से शादी की थी। उनकी शादी के दौरान एक आनोखा किस्सा हुआ था। जिसकी चर्चा आज भी काफी की जाती है। आइये जानते हैं इस किस्से के बारे में।

फिल्मों के दौरान हुई थी मुलाकात

एक तरफ जहां ऋषि कपूर इंडस्ट्री में डिमांडिंग एक्टरों में शुमार थे। वहीं अभिनेत्री नीतू कपूर भी शानदार एक्टिंग के लिए जानी जाती थीं। हिंदी सिनेमा में इस जोड़ी को दर्शकों ने खूब प्यार दिया। यह बॉलीवुड की हिट जोड़ियों में से एक थी। ऋषि कपूर और नीतू की जोड़ी को पहली बार फिल्म ‘जहरीला इंसान’ में देखा गया।शादी के दौरान हुए बेहोश इस फिल्म की शूटिंग के दौरान ही दोनों में दोस्ती हो गई।

वहीं ऋषि और नीतू की जोड़ी को लोगों ने पसंद किया, जिसके बाद यह जोड़ी कई फिल्मों में एक साथ नजर आई। वहीं ऋषि और नीतू की नजदीकियां भी बढ़ती गईं. दोस्ती प्यार में बदल गई। बॉलीवुड इंडस्ट्री में इनके इश्क के चर्चे होने लगे। फिर दोनों ने शादी करने का फैसला किया।

ऋषि कपूर हो गए थे बेहोश

ऋषि और नीतू की शादी से जुड़ा एक किस्सा खूब मशहूर है। कहते हैं दोनों की शादी बड़े ही शाही अंदाज में हुई थी। जिसमें बॉलीवुड के कई बड़े सितारें भी शामिल हुए थे, मगर शादी के दौरान जहां ऋषि कपूर बेहोश हो गए थे, वहीं नीतू भी बेहोश हो गई थीं। जिसका खुलासा नीतू कपूर ने एक इंटरव्यू के दौरान किया था।

बताया जाता है कि शादी के दौरान उधर ऋषि कपूर बहुत सारे मेहमानों को देखकर घबरा गए थे। जब वह घोड़ी पर सवार होने जा रहे थे. तभी उन्हें चक्कर आ गया और बेहोश हो गए। इधर नीतू भी भारी भरकम लहंगा संभालते हुए इतना थक गई थीं कि वो भी बेहोश हो गई थीं।

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full