Ind vs Aus: पर्थ टेस्ट इस कंगारू खिलाड़ी का होगा अंतिम, इसके बाद हमेशा के लिए कर देगा संन्यास का ऐलान

ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच बॉर्डर गावस्कर सीरीज की शुरुआत हो चुकी है. जिसका पहला टेस्ट पर्थ में खेला जा रहा है. पर्थ टेस्ट (Perth Test) की पहली पारी में ऑस्ट्रेलियाई टीम बल्लेबाजी से बुरी तरह से फ्लॉप हो गई है. जिसके बाद अब ख़राब प्रदर्शन के चलते अब ये ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी जल्द ही

By ·

ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच बॉर्डर गावस्कर सीरीज की शुरुआत हो चुकी है. जिसका पहला टेस्ट पर्थ में खेला जा रहा है. पर्थ टेस्ट (Perth Test) की पहली पारी में ऑस्ट्रेलियाई टीम बल्लेबाजी से बुरी तरह से फ्लॉप हो गई है. जिसके बाद अब ख़राब प्रदर्शन के चलते अब ये ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी जल्द ही संन्यास ले सकता है.

Ind vs Aus: ये खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया की ख़राब प्रदर्शन का मुख्य कारण है जिसकी वजह से ऑस्ट्रेलिया पिछले कुछ समय से जूझ रही है जिसकी वजह से पर्थ में होने वाले पहले टेस्ट के बाद ये खिलाडी अब संन्यास का ऐलान कर सकता है.

उस्मान ख्वाजा ले सकते हैं संन्यास

आपको बता दें कि, ये ऑस्ट्रेलियाई खिलाडी कोई और नहीं बल्कि उनके ओपनिंग बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा है. ख्वाजा पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट की अपनी पहली पारी में भी जल्दी आउट हो गए. ख्वाजा पिछले कुछ समय से लगातार ख़राब फॉर्म से जूझ रहे है जिसकी वजह से वो संन्यास का ऐलान कर सकते है. उस्मान ख्वाजा की ख़राब फॉर्म के साथ साथ उनकी बढ़ती उम्र भी उनके संन्यास लेने का एक कारण बन सकती है. ख्वाजा पर्थ टेस्ट की पहली पारी में सिर्फ 8 रन ही बना पाए थे.

ख़राब रहा है ख्वाजा का प्रदर्शन

वहीँ अगर उस्मान ख्वाजा का पिछले कुछ समय में प्रदर्शन देखा जाये तो उन्होंने इस साल 6 टेस्ट मैच खेले है. जिनकी 11 परियों में वो 28.20 की औसत से 282 रन बनाये है. जिसमें सिर्फ 1 अर्धशतक शामिल है. उस्मान ख्वाजा के बतौर ओपेनिंग बल्लेबाज ये आकंड़े काफी ख़राब है जिसकी वजह से उनको अपने भविष्य को देखते हुए अपने करियर पर फैसला ले सकते है.

Perth Test में टीम इंडिया की ख़राब बल्लेबाजी

वही अगर मैच की बात की जाये तो इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. भारत की बल्लेबाजी बुरी तरह से फ्लॉप हो गई और 150 रनों पर टीम ऑलआउट हो गई. ऋषभ पंत, नितीश रेड्डी और केएल राहुल ने कुछ बहुमूल्य रन जरूर बनाये जिसकी वजह से इंडिया इतने रन बनाने में कामयाब हुई. रेड्डी ने सबसे ज्यादा 41 रन बनाये.

Perth Test में इंडिया की गेंदबाजी के आगे पस्त ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज

पर्थ की मुश्किल पिच पर ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों के सामने बेबस नजर आये. कप्तान जसप्रीत बुमराह और डेब्यू करने वाले तेज गेंदबाज हर्षित राणा की गेंदबाजी के आगे ऑस्ट्रेलियाई टीम भारत से कम स्कोर में आलआउट हो गई. ऑस्ट्रेलिया की टीम पहली पारी में 104 रनों पर सिमट गई और टीम इंडिया को पहली पारी में 46 रनों से बढ़त बनाने में कामयाब हुई.

Hindi Behind Talkies AMP · त्वरित दृश्य
पूरा लेख देखें