सलमान खान की फिल्म ‘The Bull’ में नजर आएगी साउथ की ये हसीना, 13 साल बाद होगा बॉलीवुड में कमबैक!
सलमान खान की फिल्म ‘द बुल' को लेकर नया अपडेट सामने आया है। सलमान की फिल्म ‘द बुल' को लेकर खबर आ रही है कि इसमें एक्ट्रेस की एंट्री हो गई है। Salman Khan: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की फिल्मों का फैंस को काफी इंतजार रहता है। सलमान खान पिछली बार दिवाली पर रिलीज हुई [...]
सलमान खान की फिल्म ‘द बुल’ को लेकर नया अपडेट सामने आया है। सलमान की फिल्म ‘द बुल’ को लेकर खबर आ रही है कि इसमें एक्ट्रेस की एंट्री हो गई है।
Salman Khan: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की फिल्मों का फैंस को काफी इंतजार रहता है। सलमान खान पिछली बार दिवाली पर रिलीज हुई फिल्म ‘टाइगर 3’ में नजर आए थे और लोगों को जमकर एंटरटेन किया था। अब फैंस अपने पसंदीदा एक्टर सलमान खान की अगली आने वाली फिल्मों को लेकर उत्साहित हैं। अब सलमान खान की फिल्म ‘द बुल’ को लेकर अपडेट सामने आया है। दरअसल, रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि विष्णु वर्धन के डायरेक्शन में बनने वाली सलमान खान की फिल्म ‘द बुल’ में एक्ट्रेस की एंट्री हो गई है। आइए जानते हैं कि फिल्म ‘द बुल’ में सलमान खान के साथ कौन सी एक्ट्रेस नजर आने वाली है।
फिल्म ‘द बुल’ में बन सकती है सलमान खान और तृषा कृष्णन की जोड़ी
सलमान खान की फिल्म ‘द बुल’ को लेकर जब से अनाउंसमेंट किया गया है तब से ये चर्चा में बनी हुई और इसको लेकर कोई ना कोई अपडेट सामने आता रहता है। सलमान खान की इस फिल्म के डायरेक्शन की जिम्मेदारी विष्णु वर्धन के पास है। अब मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि सलमान खान की फिल्म ‘द बुल’ में साउथ एक्ट्रेस तृषा कृष्णन नजर आएंगी। हालांकि, अभी तृष्णा कृष्णन और मेकर्स की तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। बताया जा रहा है कि जल्द ही इसको लेकर घोषणा की जाएगी। अगर फिल्म ‘द बुल’ में सलमान खान और कृष्णन नजर आते हैं तो ये पहला मौका होगा जब दोनों स्टार साथ में फिल्म में करेंगे।
गौरतलब है कि तृषा कृष्णन ने साल 2010 में रिलीज हुई अक्षय कुमार की फिल्म ‘खट्टा मीठा’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसके बाद वह बॉलीवुड की किसी भी फिल्म में नजर नहीं आईं। इस तरह से तृष्णा कृष्णन के 13 साल बाद बॉलीवुड में वापसी की उम्मीद है।
सलमान खान की अपकमिंग मूवीज
सलमान खान के वर्क फ्रंट की बाद करें तो वह फिल्म ‘द बुल’ के अलावा ‘दबंग 4’, ‘प्रेम की शादी’, ‘किक 2’, ‘टाइगर वर्सेज पठान’ जैसी फिल्मों में काम करते नजर आएंगे। सलमान खान पिछली बार फिल्म ‘टाइगर 3’ में नजर आए थे। फिल्म ‘टाइगर 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर करीब 300 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।