IPL 2025: मुंबई इंडिंयस के लिए ‘एक्स फैक्टर’ होंगे रयान रिकेल्टन, यकीन ना हो तो देखें ये 3 कारण
आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस के रयान रिकेल्टन उनके सबसे बड़े मैच विनर साबित होंगे. यकीन ना हो, तो यहां आप इसके 3 कारण देख सकते हैं. Ipl 2025, MI Special: साउथ अफ्रीका के 28 वर्षीय विकेटकीपर-बल्लेबाज रयान रिकेल्टन का नाम इस वक्त चर्चा में बना हुआ है. इस बल्लेबाज ने पाकिस्तान के ग
आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस के रयान रिकेल्टन उनके सबसे बड़े मैच विनर साबित होंगे. यकीन ना हो, तो यहां आप इसके 3 कारण देख सकते हैं.
Ipl 2025, MI Special: साउथ अफ्रीका के 28 वर्षीय विकेटकीपर-बल्लेबाज रयान रिकेल्टन का नाम इस वक्त चर्चा में बना हुआ है. इस बल्लेबाज ने पाकिस्तान के गेंदबाजों की पिटाई करते हुए केपटाउन टेस्ट में 259 रनों की पारी खेली थी. इस दौरान उन्होंने 343 गेंदों का सामना किया. अफ्रीकी बल्लेबाज रयान आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस के लिए खेलने वाले हैं और ऐसा माना जा रहा है की वह इस टीम के सबसे बड़े मैच विनर प्लेयर साबित हो सकते हैं.
IPL 2025 में MI के मैच विनर साबित होंगे रयान रिकेल्टन
अफ्रीकी बल्लेबाज रिकेल्टन अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए क्रिकेट के गलियारों में चर्चा में बने हुए हैं. केपटाउन में पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने ओपनिंग की जिम्मेदारी संभाली, जहां कमाल की बल्लेबाजी करते हुए शतक लगाया. वह शतक के बाद भी नहीं रुके और दोहरा शतक पूरा किया और आखिर में 259 रन की पारी पर पवेलियन लौटे.
A Double Ton Hero! 🦸♂️🏏🌟
— Proteas Men (@ProteasMenCSA) January 5, 2025
Ryan Rickelton takes us back to the unforgettable knock—250* runs of pure grit and class against Pakistan! 🇿🇦🏏
A moment that etched his name in Proteas history books forever. #WozaNawe #BePartOfIt #SAvPAK pic.twitter.com/sEjSKEQ5nx
जिस तरह से उन्होंने खेला उससे आत्मविश्वास, आक्रामकता और उस तरह की फॉर्म का पता चलता है जिसका खिलाड़ी सपना देखते हैं. यदि वह इसी फॉर्म को लेकर आईपीएल में पहुंचते हैं, तो यकीनन मुंबई इंडियंस के लिए काफी अच्छी बात होगी. जाहिर तौर पर इस तरह की खतरनाक फॉर्म वाला खिलाड़ी मैच पलटने की क्षमता रखता है.
T20 क्रिकेट में किया है खुद को साबित
रयान रिकेल्टन ना केवल टेस्ट बल्कि लिमिटेड ओवर क्रिकेट में भी खतरनाक साबित हुए हैं. उन्होंने टी-20 क्रिकेट के ज्यादा मैच तो नहीं खेले, लेकिन 2024 में 173.77 की तूफानी स्ट्राइक रेट से 10 मैचों में 530 रन बनाए.