<strong>Anurag Kashyap</strong> को इस पाकिस्तानी शख्स ने दिया फंडिंग का ऑफर, इंटरव्यू में किया खुलासा

Anurag Kashyap Latest Interview: बॉलीवुड फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप इन दिनों अपनी फिल्म &#8216;ऑलमोस्ट प्यार विद डीजे मोहब्बत 3' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। आए दिन फिल्म के प्रमोशन के लिए निर्माता इंटरव्यूज में व्यस्त चल रहे हैं। हाल ही में, उन्होंने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू

By Team Khana Talkies · 2/2/2023

Anurag Kashyap Latest Interview: बॉलीवुड फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप इन दिनों अपनी फिल्म ‘ऑलमोस्ट प्यार विद डीजे मोहब्बत 3’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। आए दिन फिल्म के प्रमोशन के लिए निर्माता इंटरव्यूज में व्यस्त चल रहे हैं। हाल ही में, उन्होंने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में एक किस्सा सुनाया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि कैसे एक पाकिस्तानी ने उन्हें फिल्म की फंडिंग के लिए ऑफर दिया था।

अनुराग कश्यप

Anurag Kashyap ने पाकिस्तानी शख्स की फंडिंग का किया खुलासा

दरअसल, ‘लल्लनटॉप’ के साथ एक खास बातचीत में अनुराग ने अपनी फिल्म ‘सेक्रेड गेम्स-3’ पर बात की। साथ ही अपनी फिल्म खुद लीक कराने की अफवाह के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा, ”विक्रम मोटवानी ‘सेक्रेड गेम्स’ के क्रिएटर थे। ‘मुक्काबाज’ शूट के 10 दिन पहले, उन्होंने मुझे ऑनबोर्ड आने का ऑफर दिया। मैंने उन्हें बताया कि मैं तो हमेशा से राज़ी हूं, पर उन लोगों (नेटफ्लिक्स) को मुझसे कुछ दिक्कतें थीं। कुछ लोकल लोगों ने उनसे कहा कि मेरी फ़ीमेल ऑडियंस नहीं है। ये मेरा एरिया था और आखिरकार ये घूम-फिरकर मेरे पास ही आया। तीसरा सीजन भी आना था, पर उन्होंने इसे बंद कर दिया। क्यों बंद किया, ये नेटफ्लिक्स वाले ही बता सकते हैं।”

फिल्म ‘तांडव’ पर भी की बात

अनुराग ने ‘तांडव’ के बारे में बात करते हुए कहा, ”प्राइम के शो ‘तांडव’ पर हुए विवाद के बाद सभी ओटीटी प्लेटफॉर्म काफी डर गए हैं। ‘तांडव’ पर ज़ीशान अयूब वाले एक सीन पर बहुत विवाद हुआ था। ओटीटी की आज की डेट में हिम्मत नहीं है, ‘तांडव’ के बाद सब डर गए हैं।” आपको बता दें कि इस फिल्म के विवाद के चलते कास्ट एंड क्रू दोनों पर कई तरह के कोर्ट केस किए गए थे। उनका कहना था कि ‘तांडव’ में धार्मिक भावनाओं का अपमान किया गया है।

फिल्म के लीक पर Anurag Kashyap ने दिया जवाब

बातचीत में आगे अनुराग कश्यप से उनकी फिल्म ‘पांच’ के लीक होने के बारे में भी पूछा गया। जिस पर उन्होंने कहा, ”मैंने इसे लीक नहीं किया था। ऐसा लोगों को सिर्फ लगता है। मैंने इसे लोगों को दिखाया। अपने लिए मैंने ‘पांच’ का प्रिन्ट तैयार किया था। इसे ही कुछ लोगों को मैंने दिया। संभव है उन्हीं में से किसी ने इसे लीक किया। पर वो मैं नहीं था।” अनुराग ने एक किस्सा याद करते हुए बताया, ”ब्लैक फ्राइडे’ की भी पाइरेसी हुई थी। मैं इसकी कॉपीज बल्क में खरीदता था और यूएस में बांट देता था और लोगों से उसे बेचने को कहता था। ये पाइरेट होकर पाकिस्तान पहुंच गई। जिन लोगों ने इसकी पाइरेसी की थी, ‘जुनून’ बैंड के जरिए उन्होंने मुझे मैसेज किया और कहा ‘आपकी फिल्म से हमने बहुत पैसा बनाया। अगर आपको कभी फंडिंग की ज़रूरत हो तो हम मदद करेंगे।’ जिस पर मैंने कहा, नो थैंक यू।”

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full