इंडस्ट्री में केवल एक एक्टर दो किरदार निभा पायी है यह एक्ट्रेस, जानिए कौन है ये एक्ट्रेस
अमिताभ बच्चन बाॅलीवुड के महानायक माने जाते हैं। उन्होंने बाॅलीवुड इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अमिताभ बच्चन के साथ कई एक्ट्रेस ने काम किया है लेकिन इंडस्ट्री में केवल एकमात्र एक ऐसी एक्ट्रेस जिसने फिल्मों में अमिताभ बच्चन की मां और गर्लफ्रेंड का किरदार निभ
अमिताभ बच्चन बाॅलीवुड के महानायक माने जाते हैं। उन्होंने बाॅलीवुड इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अमिताभ बच्चन के साथ कई एक्ट्रेस ने काम किया है लेकिन इंडस्ट्री में केवल एकमात्र एक ऐसी एक्ट्रेस जिसने फिल्मों में अमिताभ बच्चन की मां और गर्लफ्रेंड का किरदार निभाया है। आईये जानते है इस एक्ट्रेस के बारे में।
इस एक्ट्रेस ने निभाए दोहरे किरदार
अमिताभ की गर्लफ्रेंड और मां दोनों का किरदार निभाने वाली इकलौती एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि सभी की चहेती वहीदा रहमान है। वहीदा रहमान और अमिताभ बच्चन की जोड़ी हिट रही है। दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया। दोनों के करियर में एक वक्त ऐसा आया जब वहीदा को अमिताभ की मां का रोल भी करना पड़ा।
अमिताभ बच्चन ने साल 1976 में आई फिल्म ‘अदालत’ और ‘कभी कभी’ में वहीदा रहमान के साथ काम किया। इन दोनों ही फिल्मों में वहीदा अमिताभ बच्चन के साथ रोमांस करती नजर आईं यानी वो दोनों ही फिल्मों में उनकी प्रेमिका बनी थीं। इसके दो साल बाद साल 1978 में फिल्म ‘त्रिशूल’ आई। इस फिल्म में वहीदा रहमान अमिताभ बच्चन की मां बनी थीं। इसके अलावा फिल्म ‘कुली’ में भी वहीदा रहमान ने अमिताभ की मां का रोल अदा किया था।
प्रभास के साथ आएंगे नजर
अमिताभ बच्चन के वर्कफ्रंट की तो वो इन दिनों ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के सीजन 15 को होस्ट करते नजर आ रहे हैं। एक्टर प्रभास के साथ फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ में भी नजर आएंगे। इस फिल्म में एक बार फिर अमिताभ बच्चन के साथ दीपिका पादुकोण काम करती नजर आएंगी। इसके साथ ही कई और प्रोजेक्ट्स पर भी अमिताभ बच्चन विचार कर रहे हैं।