Salaar 2: ‘सालार 2’ में हुई इस एक और धांसू स्टार की एंट्री, प्रभास का है जिगरी यार

इंडियन सुपरस्टार प्रभास की अगली अपकमिंग मूवी ‘सालार 2' को लेकर इन दिनों खासा बज है। रिपोर्ट्स की मानें तो इस मूवी में एक दमदार सितारे की एंट्री हो चुकी है। New Entry In Salaar 2: इंडियन सुपरस्टार प्रभास की अगली अपकमिंग मूवी ‘सालार 2' को लेकर इन दिनों खासा बज है। केजीए

By Shaikh Almina · 3/2/2024

इंडियन सुपरस्टार प्रभास की अगली अपकमिंग मूवी ‘सालार 2’ को लेकर इन दिनों खासा बज है। रिपोर्ट्स की मानें तो इस मूवी में एक दमदार सितारे की एंट्री हो चुकी है।

New Entry In Salaar 2: इंडियन सुपरस्टार प्रभास की अगली अपकमिंग मूवी ‘सालार 2’ को लेकर इन दिनों खासा बज है। केजीएफ फेम निर्देशक प्रशांत नील की प्रभास स्टारर मूवी ‘सालार’ की बंपर सक्सेस के बाद हर किसी की नजर इस फिल्म के दूसरे पार्ट पर है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस मूवी के लिए दर्शकों को ज्यादा लंबा इंतजार भी नहीं करना पड़ेगा। जल्दी ही निर्देशक प्रशांत नील और सुपरस्टार प्रभास की अपकमिंग मूवी ‘सालार 2’ फ्लोर पर पहुंचने वाली है।

इस मूवी के प्री-प्रोडक्शन का काम जोरों से जारी है। इस मूवी को मेकर्स इसी साल नवंबर महीने तक फ्लोर पर ले जाने की तैयारी में हैं। दिलचस्प बात ये है कि इसके साथ ही इस मूवी में एक और दमदार साउथ सितारे की एंट्री होने की खबर है।

प्रभास संग ऑन स्क्रीन भिड़ेंगे गोपीचंद

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सुपरस्टार प्रभास की इस अपकमिंग मूवी में उनके जिगरी यार गोपीचंद की धांसू एंट्री हो सकती है। एंटरटेनमेंट न्यूज की दुनिया में सामने आई सिने जोश की एक रिपोर्ट के मुताबिक तेलुगु स्टार गोपीचंद को मेकर्स ने इस मूवी में एक दिलचस्प किरदार के लिए अप्रोच किया है। अब अगर गोपीचंद की एंट्री इस मूवी में होती है तो सिने दर्शक खुशी से झूमने लगेंगे। बता दें कि गोपीचंद साउथ सिनेमा के एक जाने-माने स्टार हैं। इतना ही नहीं, वो सुपरस्टार प्रभास के पक्के दोस्तों में से एक हैं। इन दोनों की सालों पुरानी दोस्ती है। दोनों ने ही अपना फिल्मी करियर करीब-करीब साथ शुरू किया था। जिसके बाद दोनों ने पहली दफा साल 2004 में आई मूवी ‘वर्षम’ में साथ काम किया था।

इस मूवी में गोपीचंद ने मेन विलेन का रोल निभाकर फैंस की वाहवाही लूट ली थी। अब दोबारा फैंस प्रभास और गोपीचंद की इस ऑन स्क्रीन टक्कर को ‘सालार 2’ में देख सकते हैं।

गोपीचंद की पहली पैन इंडिया मूवी होगी ‘सालार 2’

अब अगर गोपीचंद इस मूवी को हरी झंडी देते हैं। तो ये उनकी पहली पैन इंडिया रिलीज मूवी होगी। गोपीचंद साउथ सिनेमा में जाना-माना नाम है। एक्टर ने कई सुपरहिट मूवीज दर्शकों को दी हैं। हालांकि स्टारडम के मामले में वो सुपरस्टार प्रभास से पीछे रह गए। ऐसे में अगर ये दोनों दोस्त एक बार फिर ‘सालार 2’ में साथ नजर आते हैं तो बॉक्स ऑफिस पर धमाका होने की पूरी उम्मीद है।

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full