सलमान खान ने पहली ऐड फिल्म के लिए चार्ज किए थे महज इतने रुपये
सलमान खान बाॅलीवुड के जाने माने अभिनेता है। उन्होंने बाॅलीवुड में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। वें एक फिल्म के लिए करोड़ों रुपये चार्ज करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं उन्होेंने अपनी पहली एड फिल्म के लिए बेहद ही कम पैसे लिए थे। इतने कम कि आपके जानकर होश उड़ जाएंगे। [..
सलमान खान बाॅलीवुड के जाने माने अभिनेता है। उन्होंने बाॅलीवुड में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। वें एक फिल्म के लिए करोड़ों रुपये चार्ज करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं उन्होेंने अपनी पहली एड फिल्म के लिए बेहद ही कम पैसे लिए थे। इतने कम कि आपके जानकर होश उड़ जाएंगे।
इंटरव्यू में किया खुलासा
सलमान खान ने अपने करियर की शुरूआत 1986 में “बीवी हो तो ऐसी” नाम की फिल्म से की थी। जिसमें वो सपोर्टिंग किरदार में थे। लेकिन इससे भी तीन साल पहले सलमान खान ने अपना पहला एड शूट किया था। इस एड के दौरान सलमान खान केवल 15 साल के थे। ये एड कैंपा कोला के लिए था, जहां सलमान खान के साथ टाइगर श्रॉफ की मां आएशा श्रॉफ ने भी काम किया था।
एक इंटरव्यू में सलमान खान ने बताया कि कैंपा-कोला विज्ञापन के लिए उन्हें 750 रुपये की फीस दी गई थी। हालांकि, उनकी पहली सैलरी महज 75 रुपये थी, जो उन्होंने एक इवेंट के लिए बैकग्राउंड डांसर के तौर पर कमाई थी।
पहली ऐड के लिए 1500 रुपये
फिर कोला के ऐड के बाद, उन्होंने अपनी फीस बढ़ाकर 1500 रुपये कर दी जो उस जमाने में काफी थी। फिर मैंने प्यार किया के लिए उन्हें 31 हजार की फीस मिली थी। बता दें, आज के जमाने में सलमान खान हर एड के लिए 5 से 10 करोड़ की फीस लेते हैं। कैंपा कोला का एड सलमान खान का पहला एड था।
कैंपा कोला के इस एड में कुछ दोस्त एक जहाज़ पर मस्ती कर रहे होते हैं और उन्हीं दोस्तों में से एक थे सलमान खान। ये वो दौर था जब सलमान खान अपने पांव जमाने की कोशिश कर रहे थे पर कोई उनकी मदद नहीं करता था।