Fighter: कितने घंटे की होगी ऋतिक रोशन-दीपिका पादुकोण की Fighter? डायरेक्टर ने कर दिया फिल्म के रनटाइम का खुलासा

ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की अपकमिंग फिल्म ‘फाइटर’ के रनटाइम को लेकर काफी रूमर्स हैं कि ये 3 घंटे से ज्यादा लंबी है. वहीं अब डायरेक्टर ने खुद इसके एक्चुअल रनटाइम का खुलासा कर दिया है. Fighter: ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म ‘फाइटर’ साल 2024 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में

By Shaikh Almina · 1/1/2024

ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की अपकमिंग फिल्म ‘फाइटर’ के रनटाइम को लेकर काफी रूमर्स हैं कि ये 3 घंटे से ज्यादा लंबी है. वहीं अब डायरेक्टर ने खुद इसके एक्चुअल रनटाइम का खुलासा कर दिया है.

Fighter: ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म ‘फाइटर’ साल 2024 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है. इस फिल्म के टीज़र से लेकर पोस्टर और गाने पहले ही सोशल मीडिया पर धूम मचा रहे है और इसी के साथ फैंस इस फिल्म की रिलीज का इंतजार नहीं कर पा रहे हैं. दीपिका और ऋतिक की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री देखने के लिए भी दर्शक बेकरार हो रहे हैं. इन सबके बीच कई रिपोर्ट्स सामने आईं जिसमें फाइटर का रनटाइम 3 घंटे 10 मिनट बताया जा रहा है. हालांकि डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने ‘फाइटर’ के रनटाइम रूमर्स पर रिएक्टर करते हुए खुलासा किया है कि एक्चुअल में ये फिल्म कितने घंटे की है.

सिद्धार्थ आनंद ने फाइटर के रनटाइम का किया खुलासा

‘फाइटर’ के लॉन्ग रनटाइम को लेकर उड़ रही अफवाहों पर निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने अपना रिएक्शन दिया है.डायरेक्टर ने अपने एक्स हैंडल (जिसे पहले ट्विटर के नाम से जाना जाता था) पर दीपिका पादुकोण और ऋतिक रोशन की अपकमिंग फिल्म के एक्चुअल रनटाइम का खुलासा किया है. उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, “फाइटर रन टाइम अफवाहें. एक्चुअल रन टाइम 2 घंटे 40 मिनट से कम है.”

‘फाइटर’ कब होगी रिलीज

‘फाइटर’ की स्टार कास्ट की बात करें तो इस फिल्म में दीपिका और ऋतिक के अलावा दिग्गज एक्टर अनिल कपूर और करण सिंह ग्रोवर ने भी अहम रोल प्ले किया है. ‘फाइटर’ में दीपिका पादुकोण ने स्क्वाड्रन लीडर मीनल राठौड़ उर्फ ​​मिन्नी की भूमिका निभाई है, और ऋतिक रोशन ने स्क्वाड्रन लीडर शमशेर पठानिया का रोल प्ले किया है जिन्हें पैटी के नाम से भी जाना जाता है. वहीं अनिल कपूर ने फिल्म में ग्रुप कैप्टन राकेश जय सिंह, उर्फ रॉकी की भूमिका निभाई है जबकि करण ने स्क्वाड्रन लीडर सरताज गिल उर्फ ​​ताज की भूमिका निभाई है. ‘फाइटर’ में अक्षय ओबेरॉय, संजीदा शेख और तलत अजीज भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. बता दें कि ये फिल्म 25 जनवरी 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full