Koffee with Karan 8: करण जौहर से कैसे खत्म हुआ झगड़ा, अजय देवगन ने खोला राज, कहा-‘हमें एक…’
एपिसोड खत्म करने से पहले करण जौहर ने अपने और अजय के बीच के फेमस झगड़े पर खुलकर अपनी बात रखी और बताया कि कैसे अजय देवगन ने अपने फेमस झगड़े को एक मिनट में खत्म किया था. Koffee with Karan season 8: हाल ही में करण जौहर (Karan Johar) के चैट शो कॉफी विद [...]
एपिसोड खत्म करने से पहले करण जौहर ने अपने और अजय के बीच के फेमस झगड़े पर खुलकर अपनी बात रखी और बताया कि कैसे अजय देवगन ने अपने फेमस झगड़े को एक मिनट में खत्म किया था.
Koffee with Karan season 8: हाल ही में करण जौहर (Karan Johar) के चैट शो कॉफी विद करण 8 (Koffee with Karan 8) में गेस्ट के रूप में एक्टर प्रोड्यूसर अजय देवगन( Ajay Devgan) और रोहित शेट्टी पहुंचे. इस मौके पर दोनों ने ही सिनेमा के प्रति अपने प्यार के बारे में दिल खोल कर बताया. इस दौरान उन्होंने अपनी सफलता, असफलताओं और पर्सनल मैटर पर भी बात की. हालांकि एपिसोड खत्म करने से पहले करण जौहर ने अपने और अजय के बीच के फेमस झगड़े पर खुलकर अपनी बात रखी और बताया कि कैसे अजय देवगन ने अपने फेमस झगड़े को एक मिनट में खत्म किया था. यही नहीं, इस बात को लेकर करण ने अजय से माफी भी मांगी.
अजय देवगन को बताया दयालु
शो के खत्म होने से पहले करण ने कहा कि अजय रीयल लाइफ में काफी दयालु किस्म के इंसान हैं. दरअसल करण अपने फेमस मतभेद के बाद हुए समझौते का जिक्र कर रहे थे. उन्होंने बताया कि किस तरह अजय देवगन अपनी दयालुता से तमाम गलतफहमियों को नजरअंदाज कर बिना उन विषयों पर बात किए या सफाई मांगे, सब कुछ ठीक कर दिया था. उन्होंने कहा कि हमारे आपसी मतभेद पर काजोल और मेरे बीच कभी बात नहीं हुई, मुझे यकीन है कि इस वजह से उन्हें परेशानियों में समय बिताना पड़ा होगा, क्योंकि हम बहुत करीबी दोस्त हैं.लेकिन वाकई अजय बहुत ही दयालु इंसान हैं.
कैसे खत्म हुआ मतभेद
करण ने बताया कि ‘हम एक ही स्टूडियो में थे और मैंने कहा कि मैं उनसे मिलना चाहता हूं और अजय तुरंत मुझसे मिलने के लिए तैयार हो गए. मैं उनकी वैन में चला गया और पहली मुलाकात में ही उन्होंने कहा कि चलो किसी भी बारे में बात नहीं करते. आप काजोल के करीब हैं, हम एक ही इंडस्ट्री में हैं. और इस तरह हमें नॉर्मल होने में एक मिनट का समय लगा.’
काजोल ने दी थी सलाह
करण जौहर ने याद करते हुए कहा कि फिर काजोल ने मुझे फोन करके कहा था कि तुम कभी भी मेरे पति के साथ एक ही दिन मूवी रिलीज नहीं करने वाले हो.
कभी करण थे जानी दुश्मन
रैपिड फायर राउंड के दौरान करण जौहर ने जब अजय से पूछा कि इंडस्ट्री में आपका जानी दुश्मन कौन है? तो अजय ने जवाब में कहा कि एक समय में आप यानी करण जौहर. हालांकि इस जवाब के बाद करण ने माफी भी मांगी.