जया के सवाल को लेकर भड़क गए थे अमिताभ बच्चन, दिया था ये जवाब..

बाॅलीवुड में कुछ एक्टर - एक्ट्रेस की जोड़ी बाॅलीवुड में काफी प्रसिद्ध है। इनमें कई पुराने और नए एक्टरों की जोड़ी भी है। इनमें अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की जोड़ी भी शामिल है। इन दोनों से जुड़ा एक किस्सा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आईये जानते है इस किस्से के बारे में। [...]

By Amit Rajput · 4/3/2024

बाॅलीवुड में कुछ एक्टर – एक्ट्रेस की जोड़ी बाॅलीवुड में काफी प्रसिद्ध है। इनमें कई पुराने और नए एक्टरों की जोड़ी भी है। इनमें अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की जोड़ी भी शामिल है। इन दोनों से जुड़ा एक किस्सा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आईये जानते है इस किस्से के बारे में।

जया बच्चन के सवाल पर दिया था रिएक्शन

दरअसल ये बात तब की है जब बिग बी ने मीडिया से बातचीत की थी। इस दौरान मीडिया ने एक्टर से उनकी पर्सनल लाइफ और रेखा को लेकर कई तीखे सवाल किए थे। जिसके जवाब अमिताभ ने मीडिया को तो बड़े ही प्यार से दिए लेकिन जब वो इंटरव्यू के बाद लंच करने गए तो जया बच्चन की वजह से उनका गुस्सा सभी के सामने फूट पड़ा।

मीडिया ने इंटरव्यू के बाद अमिताभ बच्चन के लिए एक लंच भी रखा था। जिसमें वो जया के साथ पहुंचे। इस दौरान जया ने उनसे पूछ लिया कि, ‘चावल परोस दूं’। बस फिर क्या था मीडिया के सवालों से मन में गुस्सा लिए बैठे अमिताभ ने जया पर भड़क गए।

मीडिया के सामने जया पर गुस्सा होते हुए अमिताभ बोले – ‘आप ये जानती हैं कि मैं चावल नहीं खाता हूं, तो आप मुझसे क्यों पूछ रही हैं..’ इस बात का खुलासा पत्रकार करण थापर ने अपनी किताब ‘डेविल्स एडवोकेट: द अनटोल्ड स्टोरी’ में किया है।

रेखा के साथ थी लव स्टोरी

बता दें कि अमिताभ ने शादी तो जया बच्चन से की थी। लेकिन कई फिल्मों में साथ काम करने के चलते वो रेखा को अपना दिल दे बैठे। दोनों की काफी लंबी लव स्टोरी भी चली थी। जिसके कारण दोनों ने काफी सुर्खियों बटोरी थी।

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full