IPL 2024: हार्दिक पंड्या के खिलाफ फैंस ने लगाए जमकर रोहित-रोहित के नारे, तो ऐसा शॉकिंग था कप्तान पांड्या का Reaction!

हार्दिक पंड्या आईपीएल 2024 में पहली बार मुंबई इंडियंस की कप्तानी करने उतरे। हार्दिक पंड्या के पिछले घरेलू मैदान नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर यह मुकाबला हो रहा है। गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में जब हार्दिक टॉस के लिए आए तो फैंस ने उनके खिलाफ जमकर हूटिंग की। IPL 2024: अहमदाबाद के नरेंद

By ·

हार्दिक पंड्या आईपीएल 2024 में पहली बार मुंबई इंडियंस की कप्तानी करने उतरे। हार्दिक पंड्या के पिछले घरेलू मैदान नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर यह मुकाबला हो रहा है। गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में जब हार्दिक टॉस के लिए आए तो फैंस ने उनके खिलाफ जमकर हूटिंग की।

IPL 2024: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टॉस के वक्त मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या के खिलाफ जमकर हूटिंग हुई। आईपीएल 2024 के 5वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस की टक्कर मुंबई इंडियंस से हो रही है। पिछले सीजन तक हार्दिक गुजरात टाइटंस का हिस्सा थे। लेकिन इस सीजन की नीलामी से ठीक पहले वह मुंबई इंडियंस में ट्रांसफर हो कर चले गए थे। वहां हार्दिक को रोहित शर्मा की जगह कप्तान भी बना दिया गया।

कई वजहों से हार्दिक निशाने पर

हार्दिक पंड्या कई वजहों से फैंस के निशाने पर हैं। गुजरात छोड़कर जाने की वजह से वहां से फैंस हार्दिक से नाराज हैं। वहीं रोहित शर्मा की जगह मुंबई इंडियंस की कप्तानी मिलने पर भी फैंस में हार्दिक पंड्या को लेकर गुस्सा है। यही वजह है कि टॉस के समय जैसे ही रवि शास्त्री ने हार्दिक पंड्या का नाम लिया, फैंस ने हूटिंग शुरू कर दी। फैंस रोहित शर्मा की कप्तानी के सपोर्ट में पोस्टर लेकर भी पहुंचे हैं। कमेंटेटर भी इसपर चर्चा करते नजर आए।

रोहित-रोहित के लगे नारे

अहमदाबाद के दर्शन सिर्फ हार्दिक पंड्या के खिलाफ हूटिंग करके ही नहीं माने। कई बार मैदान पर रोहित-रोहित के नारे लगाए गए। मुंबई इंडियंस के लिए हार्दिक पंड्या ने ही मैच का पहला ओवर डाला। इस दौरान दर्शकों ने रोहित के नाम के नारे लगाए। इस ओवर में हार्दिक पंड्या को दो चौके पड़े और उन्होंने 11 रन खर्च किए। मैच में उन्होंने 3 ओवर की गेंदबाजी में 30 रन दिए।

हार्दिक पांड्या की शॉकिंग हरकत

अब हाल ही में एक वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि हार्दिक ड्रेसिंग रूम की तरफ जा रहे होते हैं आकाश अंबानी से बात करने के बाद और उन्हें जाता देख स्टैंड्स में बैठे फैंस ‘ रोहित रोहित’ के नारे लगाने लगते हैं। ऐसे में मुंबई के कप्तान निकलते वक्त उन नारों पर कोई स्ट्रॉन्ग रिएक्शन नहीं देते है लेकिन ये देखा गया की वह गुस्से में बैरिकेड को ज़ोर से मारकर निकलते हैं। यह वीडियो वाकई चौंकाने वाला है। आईपीएल के इतिहास में ऐसा बहुत ही कम देखा गया है जब फैंस किसी भारतीय खिलाड़ी पर इस तरह से गुस्साए हों और कप्तान ने भी ऐसा रिएक्ट किया हो!

देखिए ये वायरल वीडियो

हार्दिक पांड्या हुए बुरे तरीके से ट्रोल

इसी बात को लेकर फैंस कर रहे हैं हार्दिक पांड्या को बुरे तरीके से ट्रोल!

Hindi Behind Talkies AMP · त्वरित दृश्य
पूरा लेख देखें