RCB Playoffs Scenario: सिर्फ चेन्नई को हराने से नहीं चलेगा काम, प्लेऑफ में आने के लिए RCB का ये रहा पूरा गणित

चेन्नई और बैंगलोर के बीच खेले जाने वाला मैच प्लेऑफ का फैसला करेगा. आरसीबी के लिए यह मैच बेहद चुनौतीपूर्ण हो सकता है. RCB Play offs Scenario: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल 2024 का 68वां मैच शनिवार को खेला जाएगा. यह मुकाबला दोनों ही टीमों के लिए अहम होग

By Shaikh Almina · 17/5/2024

चेन्नई और बैंगलोर के बीच खेले जाने वाला मैच प्लेऑफ का फैसला करेगा. आरसीबी के लिए यह मैच बेहद चुनौतीपूर्ण हो सकता है.

RCB Play offs Scenario: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल 2024 का 68वां मैच शनिवार को खेला जाएगा. यह मुकाबला दोनों ही टीमों के लिए अहम होगा. अगर सीएसके यह मैच जीतती है तो वह प्लेऑफ में पहुंच जाएगी. आरसीबी को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए सिर्फ यह मैच जीतना ही काफी नहीं होगा. बल्कि उसे सीएसके को बड़े अंतर से हराना होगा. आरसीबी का प्लेऑफ में पहुंचने का गणित काफी पेचीदा है.

अगर मौजूदा स्थिति को देखें तो सीएसके के पास 14 पॉइंट्स हैं. वहीं आरसीबी के पास 12 पॉइंट्स हैं. सीएसके ने इस सीजन में अभी तक 13 मैच खेले हैं. इस दौरान उसने 7 मैच जीते हैं और 6 में हार का सामना किया है. वह पॉइंट्स टेबल में चौथे नंबर पर है. आरसीबी ने 13 मैच खेले हैं. उसने 6 मैच जीते हैं और 7 में हार का सामना किया है. वह पॉइंट्स टेबल में छठे नंबर पर है.

आरसीबी ने पहले बैटिंग की तो क्या होगा प्लेऑफ का गणित –

अगर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को चेन्नई के खिलाफ पहले बैटिंग का मौका मिलता है तो उसे 20 ओवरों में 200 रन बनाने होंगे. इसके बाद चेन्नई को 182 रनों के स्कोर पर रोकना होगा. इससे आरसीबी का नेट रन रेट सीएसके से कुछ ज्यादा हो जाएगा. वहीं अगर आरसीबी 18 ओवरों में 190 रन बनाती है तो सीएसके को 172 रनों के स्कोर पर रोकना होगा. अगर आरसीबी 15 ओवरों में 170 रन बनाती है तो सीएसके को 152 रनों के स्कोर पर रोकना होगा.

अगर आरसीबी पहले बॉलिंग करती है तो क्या होगा गणित –

अगर आरसीबी को पहले बॉलिंग का मौका मिलता है तो भी रास्ता मुश्किलों भरा होगा. अगर सीएसके 20 ओवरों में 201 रन बनाती है तो आरसीबी को यह लक्ष्य 18.1 ओवरों में हासिल करना होगा. अगर सीएसके 18 ओवरों में 191 रन बनाती है तो उसे 16.1 ओवरों में हासिल करना होगा. अगर चेन्नई 15 ओवरों में 171 रन बनाती है तो उसे 13.1 ओवरों में हासिल करना होगा. अगर सीएसके 10 ओवरों में 131 रन बनाती है तो उसे 8.1 ओवरों में हासिल करना होगा.

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full