राजकुमार हिरानी ने अपनी फिल्म Dunki को लेकर किया बड़ा खुलासा, बताया कैसे आया फिल्म
शाहरुख खान की फिल्म डंकी बड़े पर्दे पर रिलीज हो चुकी है। यह शाहरुख खान की इस साल की तीसरी फिल्म है। इस फिल्म का निर्देशन राजकुमार हिरानी ने किया है। इस फिल्म से दर्शकों को काफी उम्मीदें हैं। फिल्म के रिलीज होने के पहले डायरेक्टर और एक्टर ने फैंस के सवालों का जवाब दिया। [...]
शाहरुख खान की फिल्म डंकी बड़े पर्दे पर रिलीज हो चुकी है। यह शाहरुख खान की इस साल की तीसरी फिल्म है। इस फिल्म का निर्देशन राजकुमार हिरानी ने किया है। इस फिल्म से दर्शकों को काफी उम्मीदें हैं। फिल्म के रिलीज होने के पहले डायरेक्टर और एक्टर ने फैंस के सवालों का जवाब दिया। जहां उन्होंने फिल्म से जुडी कई चीजों के बारे में बताया।
गांव की टंकियों से आया आइडिया
फिल्म रिलीज से पहले शाह रुख और राजकुमार हिरानी फिल्म से जुड़े कई सवालों का जवाब दिए। हर कोई जानना चाहता है कि डंकी क्या है और इस फिल्म को बनाने का ख्याल हिरानी को कैसे और कब आया। तो चलिए आप सभी के इन सवालों का जवाब हम देते हैं। दरअसल, रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के यूट्यूब चैनल पर मेकर्स ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें राजकुमार हिरानी बता रहे है कि उन्होंने पंजाब के उप्पल गांव (जालंधर के पास) के घरों के ऊपर अल-अलग तरह की डिजाइन की हुई पानी टंकी बनी देखी। उसे देखने के बाद पहले तो मुझे काफी फनी लगा, लेकिन कही न कही में काफी से उत्सुक था कि आखिर ये क्यों बनी है और इसका का मतलब है।
डायरेक्टर ने आगे बताया कि जब मैनें इसके बारे में डिटेल्स निकाली तो मालूम हुआ कि जिस फैमिली से अगर कोई बंदा विदेश जाता है तो वह अपने घर के ऊपर टशन में आकर इस तरह की टंकी बनाते है। उनके लिए यह एक गर्व की बात होती है। किसी ने स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी लगा रखी है क्योंकि उनके घर से कोई अमेरिका में रहता है।
एक-दूसरे का झूठा नींबू खाया
फिल्म के आइडिया के साथ-साथ शाह रुख खान ने फिल्म का एक मजेदार किस्सा भी साझा किया। जो विक्की कौशल से जुड़ा हुआ है। किंग खान ने बताया कि डंकी में विक्की और मैंने एक-दूसरा का झूठा नींबू की खाया है।
उन्होंने कहा, ”क्लासरूम के जो सीन हैं…इसके अंदर एक ऐसा सीन है जहां मैं निंबू भाई बन चुका हूं विक्की कौशल का। लॉग ब्लड ब्रदर्स बनते हैं, मैं निम्बू ब्रदर्स बन चूका हूं। बहुत प्रेम हो चुका है। एक दो बार तो उसने मुझे फोन करके भी बोला कि ‘कटरीना से मैंने जल्दी शादी कर ली। अगर शादी नहीं होती तो मैं आप से कर लेता।