KKR vs SRH Qualifier-1: स्टार्क ने गेंद से बरपाया कहर… फिर गरजे वेंकटेश-श्रेयस, SRH को रौंद चौथी बार फाइनल में KKR
आईपीएल 2024 के पहले क्वालीफायर को शाहरुख खान की कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपने नाम कर फाइनल में जगह बना ली है. सनराइजर्स हैदराबाद को रौंदकर KKR ने चौथी बार आईपीएल के फाइनल में एंट्री मारी है. KKR ने 13.4 ओवर में ही 164 रन बनाकर 8 विकेट से मैच जीत लिया. पहले क्वालीफायर में [...]
आईपीएल 2024 के पहले क्वालीफायर को शाहरुख खान की कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपने नाम कर फाइनल में जगह बना ली है. सनराइजर्स हैदराबाद को रौंदकर KKR ने चौथी बार आईपीएल के फाइनल में एंट्री मारी है. KKR ने 13.4 ओवर में ही 164 रन बनाकर 8 विकेट से मैच जीत लिया.
पहले क्वालीफायर में सनराइजर्स हैदराबाद को 8 विकेट से हराकर कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2024 के फाइनल का टिकट कटा लिया. 2012 और 2014 की चैंपियन KKR ने चौथी बार फाइनल में जगह पक्की की है. इससे पहले टीम 2021 में फाइनल में पहुंची थी, लेकिन उसे चेन्नई सुपर किंग्स से मात मिली थी. मैच की बात करें तो हैदराबाद ने टॉस जीतकर बैटिंग का फैसला किया जो बिल्कुल भी टीम के पक्ष में नहीं गया. KKR की टॉप क्लास गेंदबाजी के आगे हैदराबाद की टीम 19.3 ओवर में 159 पर ही ढेर हो गई. जवाब में कोलकाता ने वेंकटेश अय्यर और श्रेयस अय्यर की नाबाद अर्धशतकीय पारियों से सिर्फ 2 विकेट खोकर 164 रन बनाकर 8 विकेट से मैच अपने नाम कर लिया.
श्रेयस अय्यर ने ट्रेविस हेड की उधेड़ी बखिया
टारगेट चेज करते हुए केकेआर ने 13 ओवर के बाद 142 रन दो विकेट के नुकसान पर बना लिए थे. ट्रेविस हेड पारी का 14वां ओवर लेकर आए. श्रेयस ने इस ओवर में ही मैच टीम को झोली में डाल दिया. अय्यर ने शुरुआती 4 गेंदों में 3 छक्के और 1 चौका लगाकर केकेआर को विजयी बनाया. हेड के लिए यह दिन किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा. पहले बल्ले से रन नहीं निकले, फिर एक कैच ड्रॉप किया और गेंदबाजी करते हुए भी 1.4 में बिना विकेट लिए 32 रन लुटाए.
श्रेयस-वेंकटेश की कमाल बैटिंग
श्रेयस अय्यर ने वेंकटेश अय्यर के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 97 रन की बड़ी नाबाद साझेदारी की और टीम को जीत तक पहुंचा दिया. श्रेयस ने तूफानी बैटिंग करते हुए 24 गेंदों में 5 चौके और 4 छक्कों की मदद से 58 रन ठोके. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 241 का रहा. वहीं, वेंकटेश ने 28 गेंदों में 51 रन की नाबाद पारी खेली. उनके बल्ले से 5 चौके और 4 छक्के निकले. इससे पहले ओपनिंग करते हुए रहमनुल्लाह गुरबाज (23 रन) और सुनील नरेन (21 रन) ने भी कुछ बेहतरीन शॉट्स लगाए, लेकिन आउट हो गए. हैदराबाद के टी नटराजन और पैट कमिंस को 1-1 विकेट मिला.
ICE COLD FINISH BY SHREYAS IYER & KKR INTO THE FINAL. 🥶🔥 pic.twitter.com/6rTtQIqpkd
— Johns. (@CricCrazyJohns) May 21, 2024
मिचेल स्टार्क ने बरपाया कहर
टॉस हारकर पहले गेंदबाजी करते हुए मिचेल स्टार्क ने गजब की गेंदबाजी की और तीन बल्लेबाजों को पवेलियन लौटाया. उन्होंने खूंखार ट्रेविस हेड को बिना खाता खोले चलता किया. इसके बाद नीतीश रेड्डी को 9 रन के निजी स्कोर पर आउट किया और तीसरा विकेट उन्होंने शहबाज अहमद (0 रन) के रूप में लिया. हेड और अहमद दोनों को ही उन्होंने क्लीन बोल्ड मारा. वरुण चक्रवर्ती ने भी शानदार बॉलिंग करते हुए हेनरिक क्लासेन (32 रन) और भुवनेश्वर कुमार (0 रन) को पवेलियन की राह दिखाई. वैभव अरोरा, हर्षित राणा, सुनील नरेन और आंद्रे रसेल को 1-1 विकेट मिला. राहुल त्रिपाठी (55 रन) और पैट कमिंस (30 रन) की पारियों से हैदराबाद की टीम 159 रन तक पहुंच सकी