बाॅबी देओल ने एनिमल के लिए छोड़ी मिठाई, ट्रेनर ने किया खुलासा

इन दिनों पूरे भारत में बाॅलीवुड फिल्म ‘एनिमल' जमकर धूम मचा रही है। फिल्म के सभी एक्टरों ने जमकर तारीफें बटोरी है। फिल्म से जुड़े एक्टर रिलीज के बाद कई खुलासे हो रहे हैं। इसी बीच बाॅबी देओल से जुड़ा एक बड़ा किस्सा सामने आया है। कि किस तरह से उन्होंने खुद को इस फिल्म [...]

By Amit Rajput · 24/1/2024

इन दिनों पूरे भारत में बाॅलीवुड फिल्म ‘एनिमल’ जमकर धूम मचा रही है। फिल्म के सभी एक्टरों ने जमकर तारीफें बटोरी है। फिल्म से जुड़े एक्टर रिलीज के बाद कई खुलासे हो रहे हैं। इसी बीच बाॅबी देओल से जुड़ा एक बड़ा किस्सा सामने आया है। कि किस तरह से उन्होंने खुद को इस फिल्म के लिए तैयार किया था। आईये जानते है इस किस्से के बारे में।

फिजिक के लिए मिठाई छोड़ दी

अब बॉबी के निजी प्रशिक्षक प्रज्वल शेट्टी ने इस बारे में खुलासा किया है कि बॉबी ने ऐसी फिजिक हासिल करने के लिए न सिर्फ हाड़-तोड़ मेहनत की बल्कि खाने के मामले में भी कड़ा परहेज किया। दरअसल  ‘एनिमल’ के निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा चाहते थे कि बॉबी रणबीर से अधिक चौड़े दिखें क्योंकि उन्हें रणबीर कपूर के विरोधी की भूमिका निभाई है।

प्रज्वल ने साझा किया है कि बॉबी ने इस लुक को हासिल करने के लिए मिठाई छोड़ दी और चार महीने तक कड़ी मेहनत की। इंडिया टुडे से बात करते हुए प्रज्वल ने बताया कि बॉबी अपने आहार और दिनचर्या को लेकर बहुत मेहनती थे।

रणबीर से ज्यादा फिट दिखे

बॉबी के निजी प्रशिक्षक प्रज्वल शेट्टी ने बताया कि संदीप चाहते थे कि बॉबी ‘रणबीर से ज्यादा चौड़े दिखें। उन्होंने प्रज्वल को पहले ही बताया था कि इस फिल्म में बॉबी को रणबीर से ज्यादा मजबूत दिखना चाहिए।  बॉबी के शरीर को अधिक हट्टा-कट्टा दिखना था। इसके लिए प्रज्वल ने खास प्रयास किए। प्रज्वल ने बताया कि प्रशिक्षण इतना कड़ा थी कि बॉबी के शरीर में वसा का प्रतिशत घटकर 12 हो गया। पूरे प्रशिक्षण के दौरान उनका वजन 85 से 90 के बीच घटता-बढ़ता रहा।

प्रज्वल शेट्टी ने बताया कि कड़ी मेहनत के बाद बॉबी ने जो शारीरिक बदलाव हासिल किए उससे संदीप काफी आश्चर्यचकित थे। संदीप रेड्डी वांगा ने प्रज्वल शेट्टी से कहा कि यह बिल्कुल वैसा ही है जिसकी मैंने कल्पना की थी। प्रज्वल ने निर्देशक संदीप को बताया कि  बॉबी खाने के शौकीन नहीं हैं लेकिन ट्रेनिंग के दौरान उन्हें मिठाइयां छोड़नी पड़ीं। उन्होंने चार महीने तक मिठाइयां नहीं खाईं। प्रज्वल ने कहा कि बॉबी सर को जो प्रशंसा मिल रही है, उससे बहुत खुशी मिली है।

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full