भारत को बनाया टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन, अब मुंबई इंडियंस में हुआ शामिल? जानें कौन है ये दिग्गज

आईपीएल इतिहास की सबसे कामयाब टीमों में शुमार मुंबई इंडियंस ने पारस म्हाम्ब्रे को अपना गेंदबाजी कोच बनाया है. इससे पहले वह भारतीय टीम को कोचिंग दे चुके हैं. IPL 2025: पिछले दिनों रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप जीता. इस भारतीय टीम के बॉलिंग कोच पारस म्हाम्

By Shaikh Almina · 13/10/2024

आईपीएल इतिहास की सबसे कामयाब टीमों में शुमार मुंबई इंडियंस ने पारस म्हाम्ब्रे को अपना गेंदबाजी कोच बनाया है. इससे पहले वह भारतीय टीम को कोचिंग दे चुके हैं.

IPL 2025: पिछले दिनों रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप जीता. इस भारतीय टीम के बॉलिंग कोच पारस म्हाम्ब्रे थे. वहीं, अब आईपीएल मेगा ऑक्शन से पहले बड़ी जानकारी सामने आ रही है. आईपीएल इतिहास की सबसे कामयाब टीमों में शुमार मुंबई इंडियंस ने पारस म्हाम्ब्रे को अपना गेंदबाजी कोच बनाया है. हालांकि, अब तक इस कोई अधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आईपीएल 2025 सीजन में पारस म्हाम्ब्रे मुंबई इंडियंस के कोच होंगे.

भारत के लिए 2 टेस्ट और 3 वनडे खेलने वाले पारस म्हाम्ब्रे का फर्स्ट क्लास करियर शानदार रहा, लेकिन इंटरनेशनल लेवल पर ज्यादा कामयाबी नहीं मिली. पारस म्हाम्ब्रे के बारे में कहा जाता है कि वह एक खिलाड़ी से ज्यादा प्रतिभाशाली कोच हैं. भारतीय क्रिकेट टीम में पारस म्हाम्ब्रे के कार्यकाल को काफी सफल माना जाता है. हालांकि, यह देखना मजेदार होगा कि आईपीएल में मुंबई इंडियंस के साथ बतौर बॉलिंग कोच पारस म्हाम्ब्रे का कार्यकाल कैसा रहता है?

ऐसा रहा है आईपीएल में मुंबई इंडियंस का सफर

बताते चलें कि आईपीएल इतिहास की सबसे कामयाब टीमों में शुमार मुंबई इंडियंस ने रिकॉर्ड 5 बार टाइटल अपने नाम किया. मुंबई इंडियंस के अलावा महज चेन्नई सुपर किंग्स की 5 बार चैंपियन बनी है. मुंबई इंडियंस ने पहली बार आईपीएल 2023 जीता. इसके बाद रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने 2015, 2017, 2019 और 2020 में खिताब जीता.

इस तरह मुबंई इंडियंस को 4 सीजन से छठे टाइटल की तलाश है, लेकिन कामयाबी नहीं मिल सकी है. आईपीएल 2024 से पहले मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पांड्या को अपना कप्तान बनाया, लेकिन यह बदलाव उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा. आईपीएल 2024 सीजन में हार्दिक पांड्या की अगुवाई में मुंबई इंडियंस प्लेऑफ तक पहुंचने में नाकाम रही.

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full