क्या Dulhania 3 के लिए Alia Bhatt को इस हॉट एक्ट्रेस ने किया रिप्लेस? करण जौहर ने तोड़ी चुप्पी

हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया और बद्रीनाथ की दुल्हनिया के बाद करण जौहर फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म दुल्हनिया 3 लाने जा रहे हैं। फिल्म में वरुण धवन की भूमिका तो पक्की है लेकिन चर्चा हो रही थी कि आलिया भट्ट को एक बोल्ड डीवा रिप्लेस करने वाली हैं। इन खबरों पर अब करण जौहर का रिएक्शन [...]

By Shaikh Almina · 6/1/2024

हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया और बद्रीनाथ की दुल्हनिया के बाद करण जौहर फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म दुल्हनिया 3 लाने जा रहे हैं। फिल्म में वरुण धवन की भूमिका तो पक्की है लेकिन चर्चा हो रही थी कि आलिया भट्ट को एक बोल्ड डीवा रिप्लेस करने वाली हैं। इन खबरों पर अब करण जौहर का रिएक्शन सामने आया है।

Dulhaniya 3: आलिया भट्ट और वरुण धवन की रोमांटिक-कॉमेडी ड्रामा ‘हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया’ और ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुईं। इन फिल्मों ने दर्शकों को भरपूर मनोरंजन दिया और आलिया-वरुण की जोड़ी भी काफी पसंद की गई। अब बारी इस फ्रेंचाइजी के तीसरी फिल्म की है।

दुल्हनिया 3 से फिर धमाल मचाएंगे करण जौहर

हाल ही में, एक खबर सामने आई थी कि करण जौहर (Karan Johar) ने एक बार फिर वरुण धवन (Varun Dhawan) को दूल्हा बनाने की ठान ली है। वह ‘हम्प्टी शर्मा’ और ‘बद्रीनाथ’ के बाद ‘दुल्हनिया 3’ (Dulhania 3) लाने जा रहे हैं। उन्होंने वरुण धवन के साथ फिल्म के कॉन्सेप्ट पर हामी भर ली है और इस साल के आखिर तक शूटिंग भी शुरू कर सकते हैं।

दुल्हनिया 3 में आलिया भट्ट होंगी रिप्लेस?

जैसे ही खबरें सामने आईं, फिल्म की कास्ट पर भी चर्चा शुरू हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बी-टाउन की एक बोल्ड बाला ‘दुल्हनिया 3’ में आलिया भट्ट (Alia Bhatt) को रिप्लेस करने जा रही हैं और ये अभिनेत्री कोई और नहीं बल्कि जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) बताई जा रही थीं। कहा जा रहा था कि ‘दुल्हनिया 3’ में आलिया भट्ट की जगह वरुण धवन की दुल्हनिया जाह्नवी बनेंगी।

करण जौहर ने दिया रिएक्शन

सोशल मीडिया पर चल रहीं खबरों पर फिल्ममेकर करण जौहर का रिएक्शन सामने आया है। डायरेक्टर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक स्टेटमेंट जारी कर अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी है और इशारों-इशारों में ‘द बुल’ और ‘दुल्हनिया 3’ में एक्ट्रेसेस के रिप्लेसमेंट पर बात की है। करण जौहर ने कहा, “हर सुबह मैं ऐसी खबरों के साथ उठता हूं जिनकी धर्मा प्रोडक्शंस द्वारा आधिकारिक पुष्टि नहीं की जाती है।”

करण जौहर ने आगे लिखा, “मीडिया के सदस्यों से अनुरोध करूंगा कि कृपया किसी फ्रेंचाइजी की निरंतरता या किसी की शुरुआत के बारे में अनुमान न लगाएं। समय और योजनाएं बनने और अमल होने पर हम डिटेल्स देंगे। हम अपनी आगामी फिल्मों को लेकर दिखाए गए उत्साह से अभिभूत हैं, लेकिन अटकलों के बजाय सटीकता को पसंद करेंगे।”

बता दें कि ‘दुल्हनिया 3’ की तरह चर्चा हो रही थी कि करण जौहर की आगामी फिल्म ‘द बुल’ में तृषा कृष्णन को सामंथा रुथ प्रभु ने रिप्लेस किया है। इस फिल्म में सलमान खान लीड रोल प्ले कर रहे हैं।

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full