टीवी की इस संस्कारी बहू ने शेयर की रोमांटिक फोटोज, लोगों ने उड़ाया मजाक कहा- ‘लव जिहाद’

टीवी की दुनिया में ‘गोपी बहू' के नाम से फेमस देवोलीना भट्टाचार्जी ने जिस दिन से शादी की है उन्हें किसी न किसी बात को लेकर ट्रोल किया जाता है। बता दें कि एक्ट्रेस ने गुपचुप तरीके से अपने फिटनेस ट्रेनर से शादी रचाई थी। शादी की तस्वीरें शेयर करने पर भी एक्ट्रेस को ट्रोल [...]

By ·

टीवी की दुनिया में ‘गोपी बहू’ के नाम से फेमस देवोलीना भट्टाचार्जी ने जिस दिन से शादी की है उन्हें किसी न किसी बात को लेकर ट्रोल किया जाता है। बता दें कि एक्ट्रेस ने गुपचुप तरीके से अपने फिटनेस ट्रेनर से शादी रचाई थी। शादी की तस्वीरें शेयर करने पर भी एक्ट्रेस को ट्रोल किया गया था। वहीं एक बार फिर उनकी तस्वीरों के लेकर ट्रोल किया जा रहा है। आइए आपको दिखाते हैं ये तस्वीरें

Devoleena ने शेयर की रोमांटिक तस्वीरें

दरअसल, देवो ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वह अपने पति के साथ नजर आ रही हैं। देवोलीना और शहनवाज इन तस्वीरों में व्हाइट कलर के आउटफिट पहनकर ट्वीनिंग करते नजर आ रहे हैं। एक्ट्रेस अपने पति संग काफी खुश नजर आ रही हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Devoleena Bhattacharjee (@devoleena)

फोटो शेयर करने पर ट्रोल हुई Devoleena

फोटोज में दोनों कपल बेहद प्यारा लग रहा था, लेकिन ‘गोपी बहू’ को अपनी इन फोटोज के कारण ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। लोगों ने दोनों की जोड़ी को ‘लव जिहाद’ बता दिया। बता दें कि 14 दिसंबर 2022 को देवोलीना और उनके बॉयफ्रेंड शहनवाज शेख की शादी हुई थी। मुंबई में दोनों ने कोर्ट मैरिज की थी। इस शादी के बाद से ही देवोलीना को काफी ट्रोल किया जा रहा है। वहीं, शहनवाज से शादी रचाने से पहले देवोलीना ने 3 साल तक उन्हें डेट किया है। शहनवाज एक फिटनेस ट्रेनर हैं, वह सेलिब्रिटीज को भी एक्सरसाइज करवाते हैं।

Hindi Behind Talkies AMP · त्वरित दृश्य
पूरा लेख देखें