IPL 2024: हार्दिक पांड्या को मिला पूर्व इस दिग्गज खिलाड़ी का साथ, मुंबई इंडियंस के फैंस को सुनाई खरी-खोटी
मुंबई इंडियंस के नए कप्तान हार्दिक पांड्या को आईपीएल 2024 के दौरान काफी ज्यादा ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। जिसके बाद अब हार्दिक को पूर्व भारतीय दिग्गज का साथ मिला है। Hardik Pandya Captaincy: आईपीएल 2024 में हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस अभी तक जीत का खाता
मुंबई इंडियंस के नए कप्तान हार्दिक पांड्या को आईपीएल 2024 के दौरान काफी ज्यादा ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। जिसके बाद अब हार्दिक को पूर्व भारतीय दिग्गज का साथ मिला है।
Hardik Pandya Captaincy: आईपीएल 2024 में हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस अभी तक जीत का खाता तक नहीं खोल पाई है। टूर्नामेंट में मुंबई ने अभी तक तीन मुकाबले खेले हैं और तीनों में ही टीम को हार का सामना करना पड़ा है। इस बार मुंबई इंडियंस की कप्तानी हार्दिक पांड्या करते हुए दिखाई दे रहे है लेकिन जबसे हार्दिक मुंबई के कप्तान बने हैं तबसे उनको सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा ट्रोल किया जा रहा है। यहां तक की अब स्टेडियम में मौजूद दर्शक भी हार्दिक के खिलाफ हूटिंग करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
Crowd booing hardik pandya and rohit rohit chants during toss time in wankhede
— VIVEK ( #𝐑𝐑 𝐊𝐚 𝐏𝐚𝐫𝐢𝐯𝐚𝐫 ) (@UniquePullShot) April 1, 2024
This is cinema 🔥 pic.twitter.com/qOADp4Y1b3
तीनों मैचों में हार्दिक को मुंबई इंडियंस और रोहित शर्मा के फैंस द्वारा हूटिंग का सामना करना पड़ा है, वहीं आखिरी मैच जब मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया तब फैंस रोहित-रोहित चिल्ला रहे थे इस दौरान देखा गया कि रोहित स्टेडियम में मौजूद दर्शकों की तरफ चुप रहने का इशारा करते हुए दिखाई दिए थे। वहीं अब हार्दिक पांड्या को पूर्व दिग्गज का साथ मिला है। जिसके बाद पूर्व दिग्गज ने मुंबई इंडियंस को खरी-खोटी सुनाई है।
Ravi Shastri said, "the captaincy issue between Rohit Sharma and Hardik Pandya could've been handled better, but it is owners call who they want as the captain. They spend the money". (Star Sports). pic.twitter.com/74VDYk05Jo
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) April 2, 2024
रवि शास्त्री का मुंबई इंडियंस के फैंस को करारा जवाब
लगातार हो रही मुंबई इंडियंस के नए कप्तान हार्दिक पांड्या की ट्रोलिंग को देखते हुए टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर रवि शास्त्री ने कहा कि यह कोई भारतीय क्रिकेट टीम नहीं है जो खेल रही है। यह फ्रेंचाइजी क्रिकेट है. उन्होंने शीर्ष डॉलर का भुगतान किया है, वे मालिक हैं। ये फ्रेंचाइजी का अधिकार है कि वे किसे कप्तान बनाना चाहते हैं।
जहां मुझे लगता है कि इसे बेहतर ढंग से संभाला जा सकता था। यदि आप कप्तान के रूप में चाहते थे, तो कहें कि आप भविष्य देख रहे हैं। हम चाहते हैं कि मुंबई के फैंस ऐसा करें अगले 3 वर्षों में जब टीम प्रगति कर रही हो तो हार्दिक की मदद करें उसको सपोर्ट करे। यह आपके कहने का मामला नहीं है कि ‘हम रोहित शर्मा को नहीं चाहते’, या वह उनके साथ बुरा व्यवहार किया गया। ये सब फ्रेंचाइजी का फैसला था।
आईपीएल 2024 में मुंबई की रही खराब शुरुआत
फैंस को उम्मीद थी कि हार्दिक पांड्या की कप्तानी में मुंबई इंडियंस की टीम शानदार प्रदर्शन करेगी लेकिन अभी तक मुंबई इंडियंस आईपीएल 2024 में एक भी मुकाबला नहीं जीत पाई है। आईपीएल इतिहास की सबसे मजबूत टीम इस सीजन में कुछ खास कमाल नहीं कर पा रही है। यहां तक की मुंबई इंडियंस अपने होम ग्राउंड तक पर भी मैच नहीं जीत पाई।