Pushpa 2: Samantha के बाद अब अल्लू अर्जुन की आइटम गर्ल बनेगी ये बॉलीवुड हीरोइन, स्पेशल नंबर पर मचाएगी धमाल

अल्लू अर्जुन की आने वाले फिल्म ‘पुष्पा: द रूल' (Pushpa: The Rule) में पहले सामंथा ने आइटम गर्ल बनकर लाखों दर्शकों को अपना डांस मूव्स से इंप्रेस किया था. लेकिन अब तेलुगू सुपरस्टार की आइटम गर्ल बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी बनेंगे. Pushpa- The Rule: अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) स

By Shaikh Almina · 16/2/2024

अल्लू अर्जुन की आने वाले फिल्म ‘पुष्पा: द रूल’ (Pushpa: The Rule) में पहले सामंथा ने आइटम गर्ल बनकर लाखों दर्शकों को अपना डांस मूव्स से इंप्रेस किया था. लेकिन अब तेलुगू सुपरस्टार की आइटम गर्ल बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी बनेंगे.

Pushpa- The Rule: अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) स्टारर फिल्म ब्लॉकबस्टर हिट ‘पुष्पा: द राइज’ (Pushpa: the Rise) के मोस्ट अवेटेड सीक्वल ‘पुष्पा: द रूल’ (Pushpa: The Rule) का लाखों दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. फिल्म ने उस वक्त सिनेमा का मान बढ़ाया था जब कोरोना लोकडाउन था और ये वो मूवी है जो बिना प्रमोशन के ही हर ओर के दर्शकों को पसंद आई. डायलॉग्स के लेकर स्टार कास्ट का डांस और इसके गानों ने भी हर किसी का मन मोहा था. अब इस फिल्म के सीक्वल की शूटिंग जोरों पर चल रह ही है और पुष्पा 2 में कुछ नए स्टार्स भी नजर आएंगे.

जैसे पिछले वाले भाग में सामंथा रुथ प्रभु ने एक आइटम गर्ल का रोल प्ले किया था था और अपने स्पेशल नंबर के जरिए वे देश व दुनियाभर में सेंसेशन बनकर उभरती थीं. अब उनकी जगह सीक्वल में सुशांत सिंह राजपूत की को-स्टार ने ली है.

जी हां, पुष्पा 2 के स्पेशल नंबर में सामंथा नहीं बल्कि बॉलीवुड सेंसेशन दिशा पटानी नजर आएंगी. फिल्म से यह एक बड़ा अपडेट है लेकिन दिशा पिछले साल से ही इसके स्पेशल में नंबर में रिप्लेस करने को लेकर चर्चा में हैं. पहली किस्त में सामंथा रुथ प्रभु के ‘ऊ अंतवा’ के लए चुना गया था जिसमें उनका अल्लू अर्जुन संग सेंसुअस डांस स्टाइल ने हर किसी का अटेंशन लिया था. अब, जैसा कि ‘पुष्पा’ के निर्माता सीक्वल के मनोरंजन को बढ़ाने के लिए तैयार हैं, इसी बीच रिपब्लिक वर्ल्ड की रिपोर्ट से पता चलता है कि दिशा पटानी को एक नए गाने अब इसके अगले सीक्वल में आइटम गर्ल बनेंगी. 

दिशा पटानी अपने अट्रैक्टिव डांसिंग मूव्स और एनर्जेटिक पर्सनालिटी के लिए पहले से ही फेमस हैं.

पुष्पा का ट्रैक ‘ऊ अंतवा’ रिलीज होते ही तुरंत हिट हो गया, जिसने अपनी आकर्षक धुन और सामंथा के बोल्ड परफॉर्मेंस से इंटरनेट पर धूम मचा दी थी. उम्मीद है कि ‘पुष्पा भाग 2: द रूल’ कहानी को भी लोग उतना ही प्यार देंगे, जिसमें अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहद फासिल मुख्य भूमिका में होंगे. फिल्म की कहानी एक छोटे वेतनभोगी कर्मचारी से लेकर लाल चंदन की अवैध आपूर्ति के मालिक तक, पुष्पा की यात्रा आगे बढ़ाएगी. फिल्म के निर्माताओं ने इसे स्वतंत्रता दिवस 2024 के दौरान रिलीज करने को कहा है.

आपको बता दें कि इस फिल्म को कई बार देरी का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन पुष्पा निर्माता इसकी तय डेट को ही इसे रिलीज करने को लेकर प्रतिबद्ध हैं. हाल ही में प्रोडक्शन हाउस ने अपने सोशल मीडिया पर साझा किया कि फिल्म तय शेड्यूल के अनुसार 15 अगस्त को रिलीज होगी. फिल्म को पहले से ज्यादा बड़े पैमाने पर बनाया जा रहा है जिसमें तमाम तरह की नई तकनीकियों का प्रयोग हो रहा है. इसका बजट 500 करोड़ तक जा सकता है.

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full