मधुबाला जितनी खूबसूरत लगती थी मुगल ए आजम की हीरोइन, इस फिल्म जीवन हुआ बदतर

बाॅलीवुड में कई सुपरहिट फिल्में है। जिन्हें रिलीज हुए सालों हो गए है लेकिन वें फिल्में आज भी फैंस के दिलों पर राज करती है। कुछ ऐसी फिल्म थी मुगल ए आजम, इस फिल्म ने बड़े पर्दे पर जमकर धूम मचाई थी। इस फिल्म में मधुबाला ने जमकर सुर्खियां बटोरी थी। उनके साथ निगारा सुल्ताना [...]

By Amit Rajput · 28/11/2023

बाॅलीवुड में कई सुपरहिट फिल्में है। जिन्हें रिलीज हुए सालों हो गए है लेकिन वें फिल्में आज भी फैंस के दिलों पर राज करती है। कुछ ऐसी फिल्म थी मुगल ए आजम, इस फिल्म ने बड़े पर्दे पर जमकर धूम मचाई थी। इस फिल्म में मधुबाला ने जमकर सुर्खियां बटोरी थी। उनके साथ निगारा सुल्ताना भी थी। जिनकी खूबसूरती के काफी लोग दीवाने थे। लेकिन इस फिल्म बाद उनका जीवन बड़ा ही दुखदाई बीता। आईये जानते है इस किस्से के बारे में।

डांसर बहार का किरदार निभाया था

निगार ने फिल्म में मुगल दरबार की डांसर बहार का रोल निभाया गया था, जिन पर फिल्म का मशहूर गाना तेरी महफिल में किस्मत आजमा के… फिल्माया गया था। निगार इस कदर खूबसूरत थीं कि उनकी खूबसूरती की तुलना मधुबाला और वैजयंतीमाला जैसी आला दर्जे की एक्ट्रेसेस से होती थी।

पिता की मौत के बाद घर चलाने के लिए फिल्मों में आईं निगार अपने पति के खिलाफ जाकर और तलाक लेकर इस फिल्म का हिस्सा बनी थीं, लेकिन फिल्म के डायरेक्टर के. आसिफ का परफेक्शन और चार्म को देखकर वो उन्हें दिल दे बैठीं।

बेटी के जाने के बाद तोड़ा दम

शूटिंग खत्म होते ही निगार सुल्ताना रंगमिजाजी के लिए मशहूर के. आसिफ की तीसरी पत्नी बन गईं और अपनी ही करीबी दोस्त सितारा देवी की सौतन बनकर उन्हीं के घर में रहने लगीं। फिल्म रिलीज भी नहीं हुई थी कि पति ने बेवफाई कर चौथी शादी करने के लिए निगार और इकलौती बेटी हिना को ठुकरा दिया।निगार ने पति के खिलाफ कानूनी लड़ाई शुरू की, लेकिन जीत नहीं सकीं।

फिल्म से कामयाबी मिलने का ख्वाब देखने वालीं निगार को इंडस्ट्री के हर शख्स ने ठुकरा दिया और वो आर्थिक तंगी में डूबती चली गईं।सालों बाद 1991 में वो तब सुर्खियों में आईं जब उनकी इकलौती बेटी हिना ने 1993 में हुए मुंबई के बम धमाकों के आरोपी और अंडरवर्ल्ड डॉन इकबाल मिर्ची से शादी कर ली। बेटी देश छोड़कर भागी तो निगार सुल्ताना ने गुमनामी में रहते हुए दम तोड़ दिया।

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full