इस एक्टर को कास्ट करने के लिए लगी रहती लंबी लाइन
बाॅलीवुड इंडस्ट्री कई एक्टरों को रातों रात सुपरस्टार बना देती है। इनमें कई ऐसे एक्टर होते हैं। जिन्हें फिल्म में कास्ट करने के लिए डायरेक्टर और प्रोड्यूसर की लाइन लग जाती थी। कुछ ऐसा ही हुआ थ जैकी श्राॅफ के साथ, जिनकी पहली फिल्म के बाद वह रातों रात सुपरस्टार बन गए थे। जिसका किस्स
बाॅलीवुड इंडस्ट्री कई एक्टरों को रातों रात सुपरस्टार बना देती है। इनमें कई ऐसे एक्टर होते हैं। जिन्हें फिल्म में कास्ट करने के लिए डायरेक्टर और प्रोड्यूसर की लाइन लग जाती थी। कुछ ऐसा ही हुआ थ जैकी श्राॅफ के साथ, जिनकी पहली फिल्म के बाद वह रातों रात सुपरस्टार बन गए थे। जिसका किस्सा उन्होंने हाल ही में शेयर किया।
रातों रात बने सुपर स्टार
जैकी श्रॉफ ने 1982 में आई देव आनंद की फिल्म ‘स्वामी दादा’ से बॉलीवुड में कदम रखा, लेकिन बड़ा ब्रेक उन्हें सुभाष घई की फिल्म ‘हीरो’ से मिला। इस फिल्म ने तो जैसे जैकी श्रॉफ के करियर की कायापलट ही कर दी। पहली ही फिल्म इस कदर ब्लॉकबस्टर रही कि हर निर्माता और निर्देशक जैकी श्रॉफ के आगे-पीछे चक्कर लगाने लगा।जैकी को पहले अपनी फिल्म में लेने की निर्माता-निर्देशकों में इस कदर होड़ मची कि कुछ लोग उनके घर तक पहुंच जाते थे और घंटों इंतजार करते थे।
सबसे दिलचस्प बात तो ये है कि जैकी अगर टॉयलेट में भी होते थे तो भी निर्माता-निर्देशक उन्हें फिल्म में लेने के लिए टॉयलेट के बाहर ही उनका इंतजार करते थे। हर किसी का बस यही सपना था कि जैकी श्रॉफ उनकी फिल्म में काम करने के लिए हांमी भर दें।
काफी लंबे समय रहे चाॅल में
पहली फिल्म जबरदस्त हिट होने के बाद भी जैकी श्रॉफ ने चॉल में रहना नहीं छोड़ा। सुपरस्टार बनने के बाद भी वो कई सालों तक चॉल में ही रहे और उन्हें अपनी फिल्मों में लेने के लिए फिल्म निर्माताओं को चॉल में ही जाना पड़ा। कई डायरेक्टर ने चाॅल में भी शूटिंग की थी।जैकी श्राॅफ बाॅलीवुड के सुपरस्टार है।
अब उनका बेटा टाइगर श्राॅफ भी बाॅलीवुड का जाना-पहचाना सुपरस्टार है। वो भी बाॅलीवुड इंडस्ट्री में कई सुपरहिट फिल्में दे चुका है। अगले महीने उनकी गणपत फिल्म रिलीज होने जा रही है। जिसमें उनके साथ कृति सेनन नजर आएगी।