बॉलीवुड हसीनाओं पर अकेले भारी पड़ीं Nita Ambani, किया ऐसा डांस तारीफ करते रुक नहीं सके लोग!

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन की धूम सोशल मीडिया पर गूंज रही है। बॉलीवुड हॉलीवुड से लेकर क्रिकेट जगत तक कई सितारों ने इवेंट में पहुंचकर चार चांद लगाए। अंबानी के फंक्शन में कई स्टार्स स्टेज परफॉर्मेंस भी दी लेकिन सब पर भारी नीता अंबानी पड़ गई। अनंत अंबानी और

By Shaikh Almina · 4/3/2024

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन की धूम सोशल मीडिया पर गूंज रही है। बॉलीवुड हॉलीवुड से लेकर क्रिकेट जगत तक कई सितारों ने इवेंट में पहुंचकर चार चांद लगाए। अंबानी के फंक्शन में कई स्टार्स स्टेज परफॉर्मेंस भी दी लेकिन सब पर भारी नीता अंबानी पड़ गई। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन में उन्होंने ऐसा डांस किया कि अब चर्चा में बनी हुई हैं।

Anant Ambani – Radhika Merchant Pre Wedding festivities: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन में पूरे बॉलीवुड ने परफॉर्म किया। रिहाना से लेकर एकन तक कई अंतरराष्ट्रीय स्टार्स ने भी लाइव स्टेज परफॉर्मेंस दी। हालांकि, इन सब पर मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी अकेले भारी पड़ गईं।

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री- वेडिंग फंक्शन में नीता अंबानी की परफॉर्मेंस देख हर किसी ने दांतों तले उंगलियां दबा ली।

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन में सारा अली खान, सुहाना खान, अनन्या पांडे, दीपिका पादुकोण, करीना कपूर और आलिया भट्ट समेत कई स्टार्स ने डांस किया। सभी ने एक से बढ़कर एक परफॉर्मेंस दी। हालांकि, महफिल नीता अंबानी ने ही लूट ली। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन से नीता अंबानी के डांस परफॉर्मेंस का वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर सामने आया, वायरल हो गया। छोटे बेटे के फंक्शन में नीता अंबानी ने मां अम्बे को समर्पित विश्वम्भरी स्तुति पर परफॉर्म किया।

बेटे-बहू के लिए मां अम्बे से की प्रार्थना

नीता अंबानी ने इस डांस के जरिए अपने बेटे और बहू की आने वाली खुशहाल जिंदगी के लिए मां अम्बे से प्रार्थना की। इसके अलावा उन्होंने इस परफॉर्मेंस को अपने पोते- पोती और नाती शक्ति, वेदा और आदित्य समेत उन सभी महिलाओं को डेडीकेट किया, जो शक्ति का प्रतीक हैं। नीता अंबानी के परफॉर्मेंस की खूब तारीफ हुई। सोशल मीडिया पर यूजर्स ने कहा कि वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है कि ये कोई फिल्म का सेट और नीता अंबानी एक हीरोइन हैं। इसके अलावा उनके ग्रेस और डांस स्टेप्स ने भी देखने को वालों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

सितारों से सजी शाम

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग में शामिल होने वाले गेस्ट की बात करें, तो इनमें सलमान खान, आमिर खान, अनिल कपूर, रणवीर सिंह, शाह रुख खान, अमिताभ बच्चन, जाह्नवी कपूर, अनन्या पांडे समेत कई स्टार्स हैं। इसके अलावा क्रिकेट जगत से महेंद्र सिंह धोनी और सचिन तेंदुलकर भी परिवार के साथ पहुंचे। मेटा के चेयरमैन मार्क जुकरबर्ग, माइक्रोसॉफ्ट के मालिक बिल गेट्स और डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप भी इस फंक्शन में शामिल हुईं।

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full