टीम इंडिया से दूध से मक्खी की तरह बाहर हुआ ये स्टार बॉलर, फेंकता है बुमराह जैसी घातक यॉर्कर
टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज को सेलेक्टर्स लगातार नजरअंदाज कर रहे हैं. डेब्यू करते ही वर्ल्ड क्रिकेट में तहलका मचाने वाले इस घातक गेंदबाज को सालों से टीम इंडिया में मौका नहीं मिल रहा है. Indian Cricket Team : भारतीय क्रिकेट टीम में कई ऐसे गेंदबाज आए हैं, जिनका चंद मैच खेलकर करियर
टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज को सेलेक्टर्स लगातार नजरअंदाज कर रहे हैं. डेब्यू करते ही वर्ल्ड क्रिकेट में तहलका मचाने वाले इस घातक गेंदबाज को सालों से टीम इंडिया में मौका नहीं मिल रहा है.
Indian Cricket Team : भारतीय क्रिकेट टीम में कई ऐसे गेंदबाज आए हैं, जिनका चंद मैच खेलकर करियर खत्म हो गया है. आज हम एक ऐसे गेंदबाज के बारे में बता रहे हैं, जिसने डेब्यू करते ही वर्ल्ड क्रिकेट में तहलका मचा दिया था, लेकिन सेलेक्टर्स ने उसे टीम इंडिया से दूध से मक्खी की तरह बाहर कर दिया है. इस गेंदबाज ने भारत के सीनियर बॉलर जसप्रीत बुमराह की तरह खतरनाक यॉर्कर फेंककर दुनियाभर में नाम कमाया था, लेकिन अब सेलेक्टर्स उन्हें किसी छोटी टीम के खिलाफ सीरीज में भी मौका नहीं दे रहे हैं.
डेब्यू करते ही छा गया था ये बॉलर
भारतीय क्रिकेट टीम के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज टी नटराजन ने इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखते ही तहलका मचा दिया था. अपनी सटीक लाइन-लेंथ और घातक यॉर्कर से उन्होंने बल्लेबाजों की लंका लगाई. उनकी यॉर्कर देख कई दिग्गजों ने तो श्रीलंका के पूर्व गेंदबाज लसिथ मलिंगा और भारत के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह से उनकी तुलना कर दी थी, लेकिन 2020 में डेब्यू करने वाले टी नटराजन को 2021 से बाद से किसी भी फॉर्मेट में मौका नहीं मिला है.
तीनों फॉर्मेट खेल चुके हैं
टी. नटराजन भारत के लिए तीनों फॉर्मेट खेल चुके हैं. 1 टेस्ट मैच, 4 टी20 इंटरनेशनल मैच और 2 वनडे इंटरनेशनल मैचों में उन्होंने क्रमशः 3 विकेट, 7 विकेट और 3 विकेट झटके हैं. इस गेंदबाज को IPL 2020 में शानदार प्रदर्शन के दम पर नेशनल टीम में खेलने का मौका मिला था. नटराजन ने अपनी शानदार गेंदबाजी से सभी को प्रभावित किया है. खासकर उन्होंने डेथ ओवर में बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए काफी सुर्खियां बटोरीं. उनकी गेंदबाजी में काफी वैरिएशन भी है.
The one player I want on the Indian team as much as I want Ruturaj is T. Natarajan. He is a great bowler at death overs and can bowl in the powerplay. I hope Gambhir & Co. uses his potential in the near future. pic.twitter.com/8P62CU7JfE
— 𝗥𝗢𝗚𝗘𝗥𝗦 𝗠𝗝𝗞 (@MohdJamesKumar) July 17, 2024
2021 के बाद से नहीं मिला मौका
साल के तेज गेंदबाज टी. नटराजन ने साल 2020-2021 के ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर तीनों फॉर्मेट्स में टीम इंडिया के लिए ‘ड्रीम डेब्यू’ किया था. अब उनकी टीम इंडिया में वापसी की उम्मीद बेहद कम ही नजर आ रही है. 28 मार्च 2021 को इंग्लैंड के खिलाफ खेला गया वनडे मैच उनका टीम इंडिया के लिए आखिरी मैच था. इसके बाद से वह किसी भी फॉर्मेट में जगह बनाने में कामयाब नहीं रहे हैं. हालांकि, वह आईपीएल में लगातार खेल रहे हैं. 2024 आईपीएल सीजन में भी वह सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते नजर आए थे.