ये एक्ट्रेस हैं ‘Anupamaa’ की नई ‘पाखी’, दिलकश है इनका अंदाज.. साथ ही तस्वीरें भी हैं खूब बवाल
एक्ट्रेस चांदनी भगवानानी ने पॉपुलर टीवी शो ‘अनुपमा' में मुस्कान बामने को रिप्लेस किया है। चांदनी बचपन से एक्टिंग करती आ रही हैं और कई सुपरहिट टीवी सीरियल में काम किया है। यहां जानिए चांदनी के बारे में और देखिए दिलकश तस्वीरें: Anupama Serial: एक्ट्रेस मुस्कान बामने ने पॉपु
एक्ट्रेस चांदनी भगवानानी ने पॉपुलर टीवी शो ‘अनुपमा’ में मुस्कान बामने को रिप्लेस किया है। चांदनी बचपन से एक्टिंग करती आ रही हैं और कई सुपरहिट टीवी सीरियल में काम किया है। यहां जानिए चांदनी के बारे में और देखिए दिलकश तस्वीरें:
Anupama Serial: एक्ट्रेस मुस्कान बामने ने पॉपुलर टीवी शो ‘अनुपमा’ छोड़ दिया है। वह शो में अनुपमा की बेटी पाखी का किरदार निभा रही थीं। मुस्कान बामने ने ‘अनुपमा’ इसलिए छोड़ा क्योंकि वह शो में मां का रोल प्ले नहीं करना चाहती थीं। अब उनकी जगह शो में एक्ट्रेस चांदनी भगवानानी नजर आएंगी। ‘ईटाइम्स’ की रिपोर्ट के मुताबिक, चांदनी भगवानानी का नाम ‘अनुपमा’ के लिए कन्फर्म हो चुका है। अब वह शो में नई पाखी बनेंगी। चांदनी पिछली बार टीवी शो ‘सिंदूर की कीमत’ में नजर आई थीं। इससे पहले वह ‘संतोषी मां’, ‘इमली’ और ‘महाकाली’ जैसे शोज में नजर आईं।
चलिए आपको बताते हैं Chadni Bhagwanani के बारे में कुछ अनसुनी बातें, जो अब ‘अनुपमा’ की नई पाखी बनने जा रही हैं। साथ ही देखिए उनकी खूबसूरत तस्वीरें:
6 साल की उम्र से काम, चाइल्ड आर्टिस्ट रही हैं चांदनी
चांदनी भगवानी ने 6 साल की उम्र में टीवी शो ‘कोई अपना सा’ से एक्टिंग डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने कई और टीवी सीरियलों में काम किया, पर पहचान ‘संजीवनी’ से मिली थी। बाद में उन्हें ‘अमिता का अमित’ ने घर-घर मशहूर कर दिया था।
‘इमली’ में भी आई थीं नजर
चांदनी भगवानाी ने टीवी की दुनिया में सिर्फ पॉजिटिव और रोमांटिक किरदार ही नहीं निभाए, बल्कि वह नेगेटिव रोल में भी दिखीं। उन्होंने टीवी शो ‘रूप: मर्द का नया स्वरूप’ में नेगेटिव रोल प्ले किया था। वह टीवी शो ‘इमली’ में भी नजर आई थीं।
जब ऑस्ट्रेलिया में फंसीं चांदनी, सेविंग पर करना पड़ा गुजारा
चांदनी भगवानी ने साउथ सिनेमा में भी काम किया है। वह तेलुगू फिल्म Ratham में नजर आई थीं। साल 2020 में वह तब सुर्खियों में आ गई थीं, जब लॉकडाउन के वक्त ऑस्ट्रेलिया में फंस गई थीं। चांदनी वहां काम के सिलसिले में गई थीं, और तभी लॉकडाउन लग गया और वहां फंस गईं। चांदनी भगवानानी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वहां गुजारा करना उनके लिए मुश्किल हो गया था। जो कुछ भी सेविंग थी, उससे चांदनी ने गुजारा किया था।
चांदनी की खूबसूरत तस्वीरें और अदाएं
चांदनी भगवानानी की पॉपुलैरिटी की बात करें, तो वह फैंस के बीच बेहद मशहूर हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 465K फॉलोअर्स हैं। वह फैंस के साथ खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। चांदनी भगवानानी की तस्वीरें देख आप भी उनकी खूबसूरती के कायल हो जाएंगे।