सलमान के प्यार में पागल थी यह हीरोइन, आज कहां है किसी को नहीं पता

बाॅलीवुड में कई ऐसे एक्टर और एक्ट्रेस आती है। जो शुरुआत में तो किसी फिल्म बड़े एक्टर और एक्ट्रेस के साथ काम करते हैं और बाॅलीवुड इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बना लेते हैं। लेकिन इसके बाद अचानक वो एक्टर या एक्ट्रेस कहीं गायब हो जाते हैं। जिसके कारण कोई भी उनके बारे में [...]

By Amit Rajput · 24/10/2023

बाॅलीवुड में कई ऐसे एक्टर और एक्ट्रेस आती है। जो शुरुआत में तो किसी फिल्म बड़े एक्टर और एक्ट्रेस के साथ काम करते हैं और बाॅलीवुड इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बना लेते हैं। लेकिन इसके बाद अचानक वो एक्टर या एक्ट्रेस कहीं गायब हो जाते हैं। जिसके कारण कोई भी उनके बारे में पता नहीं लगा पाता है। कुछ ऐसा ही हुआ था रेनू आर्य के साथ, जिन्होंने अपनी पहली फिल्म में रेखा, सलमान खान जैसे बडे एक्टस के साथ काम किया लेकिन इसके बाद कहां गई किसी को कोई आइडिया नही है। आईये जानते है इनके बारे में थोड़ा और।

बीबी हो तो ऐसी से किया डेब्यू

दरअसल रेनू आर्य ने ‘बीबी हो तो ऐसी’ रेखा, फारूख शेख और सलमान खान के साथ काम किया था। यह फिल्म जब हिट हुई तो सभी के करियर को बहुत फायदा हुआ। खासकर सलमान खान के करियर को। इसी की बदौलत उन्हें फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ मिली। लेकिन रेनू आर्या तो जैसे छोटी-मोटी भूमिकाओं में ही सिमट गईं

कहने को तो रेनू आर्या ने सलमान खान, रेखा और फारुख शेख जैसे दिग्गज एक्टरों के अलावा श्रीदेवी, ऋषि कपूर और विनोद खन्ना तक के साथ काम किया, लेकिन वो सफलता उन्हें नहीं मिली जो मिलनी चाहिए थी।उनकी आखिरी फिल्म 1991 में आई थी। इस फिल्म का नाम था बंजारन। फिल्म फ्लॉप रही और तब से रेनू आर्या कहां हैं किसी को पता नहीं।

सलमान खान के प्यार में पागल थी

ये लड़की सलमान के लिए इस कदर पागल थी कि सलमान के लिए अपने सीने पर गोली भी खा लेती है। ये भोली सूरत और झील सी गहरी आंखों की मल्लिका सलमान की ये प्रेमिका थीं।लेकिन सालों पहले एक फ्लाइट में सलमान खान की मुलाकात रेनू आर्या से हुई थी और इसका जिक्र उन्होंने एक इंटरव्यू में भी किया था। सलमान के मुताबिक, रेनू आर्या काफी बदल चुकीं थीं और उन्हें पहचानना मुश्किल हो गया था।लेकिन आज रेनू आर्या कहां हैं और किस हाल में हैं या क्या कर रही हैं, किसी को कोई खबर नहीं है। क्या फिल्म इंडस्ट्री के किसी भी शख्स ने या फिर सलमान ने उन्हें ढूंढने की कोशिश की होगी ?

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full