कमल हसन पर फिदा थी यह एक्ट्रेस, इस कारण पूरी नहीं हो पायी लव स्टोरी
कमल हसन टाॅलीवुड के लेजेंड एक्टर माने जाते हैं। उन्होंने कई फिल्मों में काम किया है। उनके दौर में कई हीरोइन उन पर फिदा होती थी। कई एक्ट्रेस के नाम उनके साथ जुड़ते है। उनका नाम टाॅलीवुड की एक्ट्रेस श्रीविद्या का नाम भी जुड़ा था। लेकिन जो कभी पूरी नहीं हो पायी थी। आईये जानते [...]
कमल हसन टाॅलीवुड के लेजेंड एक्टर माने जाते हैं। उन्होंने कई फिल्मों में काम किया है। उनके दौर में कई हीरोइन उन पर फिदा होती थी। कई एक्ट्रेस के नाम उनके साथ जुड़ते है। उनका नाम टाॅलीवुड की एक्ट्रेस श्रीविद्या का नाम भी जुड़ा था। लेकिन जो कभी पूरी नहीं हो पायी थी। आईये जानते है इस किस्से के बारे में।
कमल हासन को करने लगी थी पसंद
तमिल और मलयाली सिनेमा में पहचान बनाने के बाद श्रीविद्या को के.बालाचंदर की फिल्म अपूर्वा रांगागल में कमल हासन के साथ लीड रोल मिला। इसी फिल्म में साइड हीरो बनकर रजनीकांत ने फिल्मों में एंट्री की थी। ये फिल्म कई मायनों में श्रीविद्या की जिंदगी हमेशा के लिए बदलने वाली थी। फिल्म जबरदस्त हिट रही, जिससे कमल हासन और श्रीविद्या को स्टारडम मिला था।
इस फिल्म के सेट पर कमल हासन के साथ समय बिताते हुए श्रीविद्या उन्हें पसंद करने लगीं। कमल हासन भी उन्हें पसंद करते थे। जब दोनों करीब आने लगे तो दोनों के परिवार वालों ने भी उनके रिश्ते पर सहमति जताई।
पूरी नहीं हो पायी लव स्टोरी
श्रीविद्या, कमल हासन के साथ घर बसाना चाहती थीं, लेकिन इसी बीच उन्हें पता चला कि कमल एक्ट्रेस वाणी गणपति को डेट कर रहे हैं। श्रीविद्या ये जानकर बुरी तरह टूट गईं। घरवालों के काफी समझाने पर उन्होंने कमल हासन से रिश्ता तोड़ दिया।कमल हासन से अलग होने के बाद विद्या ने फिल्मों पर ध्यान देना कम कर दिया।
इसी बीच उन्हें डायरेक्टर भारतन से हमदर्दी मिली, तो वो उनके करीब होने लगीं। रिश्ता आगे बढ़ ही रहा था कि अचानक 1978 में भारतन ने भी डायरेक्टर ललिता से शादी कर ली। 1978 में कमल हासन ने भी वाणी से शादी कर ली।