कियारा आडवाणी का पत्ता कट्टे ही Bhool Bhulaiyya 3 से, इस एक्ट्रेस की हुई एंट्री कन्फर्म!

Bhool Bhulaiyaa 3 कार्तिक आर्यन की हॉरर कॉमेडी फिल्म भूल भुलैया 3 को लेकर आए दिन लेटेस्ट अपडेट सामने आ रहे हैं। हाल ही में इस मूवी में विद्या बालन की एंट्री हुई है। अब खबर आ रही है कि भूल भुलैया 3 से कियारा आडवाणी का पत्ता कट गया है। कार्तिक ने इस मूवी [...]

By Shaikh Almina · 21/2/2024

Bhool Bhulaiyaa 3 कार्तिक आर्यन की हॉरर कॉमेडी फिल्म भूल भुलैया 3 को लेकर आए दिन लेटेस्ट अपडेट सामने आ रहे हैं। हाल ही में इस मूवी में विद्या बालन की एंट्री हुई है। अब खबर आ रही है कि भूल भुलैया 3 से कियारा आडवाणी का पत्ता कट गया है। कार्तिक ने इस मूवी में नई एक्ट्रेस को लेकर ताजा जानकारी दी है।

Bhool Bhulaiyaa 3: कार्तिक आर्यन स्टारर भूल भुलैया 3 में तृप्ति डिमरी की एंट्री कंफर्म हो गई है. हॉरर-कॉमेडी भूल भुलैया फ्रेंचाइजी फिल्ममेकर अनीज बज्मी ने एक्ट्रेस का ऑनबोर्ड आने पर वेलकम किया है.

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन स्टारर ‘भूल भुलैया 2’ की सक्सेस के बाद ही हॉरर-कॉमेडी फिल्म की तीसरी किस्त मेकर्स ने अनाउंस कर दी थी. ‘भूल भुलैया 3’ करीब एक साल से सुर्खियों का हिस्सा बनी हुई. कुछ ही दिनों पहले कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) ने ऑफिशियल अनाउंसमेंट करते हुए बताया था कि ‘भूल भुलैया 3’ में ओजी मंजुलिका विद्या बालन (Vidya Balan) की वापसी हो गई है. और अब फिल्ममेकर अनीस बज्मी ने तृप्ति डिमरी की भूल भुलैया 3 में एंट्री ऑफिशियली इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए कंफर्म कर दी है. अनीस बज्मी से पहले कार्तिक आर्यन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक्ट्रेस की स्माइल करती हुई आधी तस्वीर शेयर की थी, और फैंस को Puzzle सुलझाने के लिए कहा था. लेकिन अब अनीस बज्मी के साथ-साथ कार्तिक ने तृप्ति का ऑनबोर्ड आने पर वेलकम किया है.

कार्तिक आर्यन ने दिखाई थी भूल भुलैया लीड एक्ट्रेस की झलक!

https://www.instagram.com/p/C3mnP3dIpWt/?igsh=d21iMXZob2dmMW1v

कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan Instagram) ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है. पोस्ट में एक फोटो है, जिसमें एक टेबल पर ‘भूल भुलैया 3’ के टाइटल की एक किताब, लैंप, कैंड्ल, ताला-चाबी और एक पजल टेबल पर रखी हैं. तस्वीर में दिख रही पजल में एक एक्ट्रेस का आधा चेहरा दिखाई दे रहा है. इस फोटो के साथ कार्तिक आर्यन ने कैप्शन में लिखा- ‘सॉल्व कीजिए इस भूल भूलैया को #Bb3MysteryGirl #BhoolBhulaiyaa3…’ कार्तिक आर्यन का ‘भूल भुलैया’ से यह लेटेस्ट अपडेट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

फैंस ने सुलझाई कार्तिक आर्यन की Puzzle

कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan Bhool Bhulaiyaa 3) ने तो फैंस को पजल के रूप टास्क दिया. लेकिन लोगों ने मिनटों में इस भूल भुलैया को सुलझा दिया. एक्टर की आधी शेयर की तस्वीर को फैंस ने फटाफट पूरा करके सोशल मीडिया पर शेयर कर डाला है. फिल्मी फैंस के मुताबिक, कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ की लीड एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी (Tripti Dimri) होने वाली हैं.

हालांकि मेकर्स या कार्तिक आर्यन की तरफ से तृप्ति डिमरी का नाम बतौर लीड एक्ट्रेस ऑफिशियल नहीं किया गया है. बता दें, बीते हफ्ते कार्तिक आर्यन ने अपने इंस्टाग्राम पर ऑफिशियली विद्या बालन की वापसी ‘भूल भुलैया 3’ में अनाउंस की थी.

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full