Nimrit के इविक्शन पर इस एक्ट्रेस का रिएक्शन आया सामने, बिग बॉस को बताया ‘चालाक’
Nimrit Kaur Ahluwalia Eviction: टीवी का मोस्ट पॉपुलर शो ‘बिग बॉस' इन दिनों अपने अंतिम दौर में चल रहा है और शो फिनाले में अब कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं। इस बीच निमृत कौर अहलूवालिया शो से बाहर हो चुकी हैं। निमृत के इविक्शन पर फैंस से लेकर कई सेलेब्स के रिएक्शन सामने [...]
Nimrit Kaur Ahluwalia Eviction: टीवी का मोस्ट पॉपुलर शो ‘बिग बॉस’ इन दिनों अपने अंतिम दौर में चल रहा है और शो फिनाले में अब कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं। इस बीच निमृत कौर अहलूवालिया शो से बाहर हो चुकी हैं। निमृत के इविक्शन पर फैंस से लेकर कई सेलेब्स के रिएक्शन सामने आए हैं। इसी बीच ‘बिग बॉस’ की एक्स कंटेस्टेंट और टीवी की पॉपलुर एक्ट्रेस काम्या पंजाबी का रिएक्शन भी सामने आया है। आइए आपको बताते हैं उन्होंने क्या कहा है? Also Read: Sidharth-Kiara की संगीत नाइट का वीडियो आया सामने, एक साथ डांस करता दिखा कपल
Kamya Punjabi ने किया ट्वीट
दरअसल, एक्ट्रे काम्या पंजाबी ने अपने ट्विटर अकाउंट से कई ट्वीट किए हैं, जिसमें से पहले ट्वीट में काम्या ने निमृत को टॉप 5 का सदस्या बताया है, तो वहीं दूसरे ट्वीट में उन्होंने लिखा, ‘आप निश्चिक रूप से टॉप 5 की हकदार थीं, लेकिन आपने इस घर में सच्चे दोस्त पाए हैं, जो बहुत ही कम होता है।’ वहीं, काम्या ने ‘बिग बॉस’ को लेकर भी एक कमेंट किया है। उन्होंने अपनी ट्वीट में लिखा, ”खेल गए बिग बॉस बहुत चलाक ब्रो।” Also Read: Rakhi Sawant ने किया अब तक का सबसे बड़ा खुलासा, बताया पहले ही हो चुकी थी आदिल की शादी
12 फरवरी को होगा शो का ग्रैंड फिनाले
बता दें कि ‘बिग बॉस’ के फिनाले का लोग बेहद बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। शो का ग्रैंड फिनाले 12 फरवरी 2023 को होगा, जिसमें पांच कंटेस्टेंट जगह बना चुके हैं, जिसमें शिव ठाकरे, एमसी स्टेन, शालीन भनोट, अर्चना गौतम और प्रियंका चाहर चौधरी का नाम शामिल है। अब देखना यह होगा कि इनमें से कौन शो का विनर होगा। Also Read: Bigg Boss 16: निमृत के इविक्शन पर खुश हुए ‘बिग बॉस’ के दर्शक, कहा- ‘वो घड़ी आ गई…’