‘एनिमल’ फिल्म में रणबीर कपूर की बहन का किरदार निभा रही हैं यह एक्ट्रेस, बटोर रही है खूब सुर्खियां

इन दिनों रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल काफी सुर्खियों में है। फिल्म आगामी शुक्रवार को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म के रिलीज होने के पहले फिल्म में रणबीर कपूर की बहन का किरदार निभा रही सलोनी बत्रा भी काफी सुर्खियों में है। उनको लेकर फैंस काफी उठ सवाल उठा रहे हैं [...]

By Amit Rajput · 26/11/2023

इन दिनों रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल काफी सुर्खियों में है। फिल्म आगामी शुक्रवार को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म के रिलीज होने के पहले फिल्म में रणबीर कपूर की बहन का किरदार निभा रही सलोनी बत्रा भी काफी सुर्खियों में है। उनको लेकर फैंस काफी उठ सवाल उठा रहे हैं कि यह कौन सी हीरोइन है। जो फिल्म में रणबीर कपूर का किरदार निभा रही है लिए हम आपको इनके बारे में बताते हैं।

किरदार बेहद ही दिलचस्प

‘एनिमल’ में सलोनी का किरदार बेहद दिलचस्प है हाल ही में रिलीज हुए फिल्म के ट्रेलर में उनकी झलक भी मिली थी जिसके बाद उन्हें लेकर चर्चा शुरू हो गई है।  बता दें कि सलोनी बत्रा पेशे से एक एक्ट्रेस हैं और उनके नाम कई प्रोजेक्ट्स हैं। उन्होंने अपनी दमदार अदाकारी से साबित किया है कि वे काफी टैलेंटेज हैं लेकिन उन्हें अब तक उनके काम के मुताबिक पहचान नहीं मिली है। हालांकि एनिमल जैसी बड़ी फिल्म में काम करने के बाद उम्मीद है कि सलोनी को भी पहचान मिलेगी।

सलोनी बत्रा का जन्म नई दिल्ली में हुआ था और उन्होंने अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी, चेन्नई, तमिलनाडु से की है। उन्होंने डिजाइनर मालिनी अग्रवाल के साथ मलागा में लीड स्टाइलिस्ट के रूप में भी काम किया। सलोनी ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 2013 में द अननेम्ड क्राइम नाम की शॉर्ट फिल्म से की थी। इसके बाद उन्होंने टेलीविजन की ओर रुख किया और सिटकॉम लाइफ सही है के तीन एपिसोड में दिखाई दीं। उन्होंने लव एट फर्स्ट साइट नाम की शॉर्ट फिल्म भी की थी।

पहले भी फिल्मों में कर चुकी है काम

सलोनी ने 2018 में इवान अयेर की ड्रामा फिल्म सोनी के साथ अपनी फीचर फिल्म करियर की शुरुआत की। इस फिल्म में उन्होंने कल्पना नाम की एक पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाई थी। सोनी का प्रीमियर 75वें वेनिस फिल्म फेस्टिवल में किया गया था और उनकी परफॉर्मेंस की काफी तारीफ भी हुई थी।

उसके बाद, सलोनी ने व्हाइट मैटर्स नाम की एक सीरीज की किया और उसके बाद रस्किन बॉन्ड की परछायी: घोस्ट स्टोरीज़ में एक एपिसोड में काम किया था। 2020 में, सलोनी ने बेजॉय नांबियार की क्राइम थ्रिलर तैश में में अपनी दमदार एक्टिंग से इंप्रेस किया फिल्म में पुलकित सम्राट, जिम सर्भ, हर्षवर्द्धन राणे, कृति खरबंदा और संजीदा शेख भी थे।

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full