Shah Rukh Khan संग बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम करने वाला ये शख्स, आज दिखता है बेहद हैंडसम

Bollywood News: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) इन दिनों अपनी फिल्म ‘पठान' को लेकर चर्चा में हैं। हर तरफ बस ‘पठान' का ही नाम छाया हुआ है। इस बीच शाहरुख की कुछ तस्वीर सामने आई है, जिनमें वह अपनी फिल्म ‘कुछ कुछ होता है' के चाइल्ड आर्टिस्ट परजान दस्तूर (P

By Team Khana Talkies · 2/2/2023

Bollywood News: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) इन दिनों अपनी फिल्म ‘पठान’ को लेकर चर्चा में हैं। हर तरफ बस ‘पठान’ का ही नाम छाया हुआ है। इस बीच शाहरुख की कुछ तस्वीर सामने आई है, जिनमें वह अपनी फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ के चाइल्ड आर्टिस्ट परजान दस्तूर (Parzaan Dastur) के साथ नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों को देखकर यह कहना गलत नहीं होगा कि बचपन में परम जितने क्यूट थे, अब वह उससे भी ज्यादा हैंडसम हो गए हैं। Read this also: Anurag Kashyap को इस पाकिस्तानी शख्स ने दिया फंडिंग का ऑफर, इंटरव्यू में किया खुलासा

Parzaan Dastur ने Shah Rukh Khan दिए पोज

दरअसल, परजान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से दो तस्वीरें शेयर की हैं। पहली तस्वीर में शाहरुख ने परजान को गोद में उठाया हुआ है। यह तस्वीर शाहरुख की फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ के सीन की है। वहीं, दुसरी तस्वीर में परजान शाहरुख के साथ कैमरे के लिए पोज देते नजर आ रहे हैं। तस्वीरों को शेयर करते हुए परजान ने कैप्शन में लिखा, “जब परजान पठान से मिलता है।” Read this also: इस एक्ट्रेस को Shah Rukh Khan एक समय पर खूब लगाई थी डाट, अब करने जा रही हैं शादी

Parzaan Dastur का एक्टिंग करियर

बता दें कि परजान दस्तूर ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत एक बाल कलाकार के रूप में की थी। उन्होंने बाल कलाकार के रूप में कई फिल्मों में काम किया है, जिनमें ‘मोहब्बतें’, ‘जुबैदा’, ‘कभी खुशी कभी गम’ जैसी फिल्में शामिल हैं। हालांकि, उन्हें फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ में उनके डायलॉग “तुस्सी जारे हो, तुस्सी ना जाओ” के लिए सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। Read this also: बॉलीवुड में फिर बजने वाली है शहनाई, अथिया शेट्टी-केएल राहुल के बाद अब ये स्टार्स कपल करेंगे शादी

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full