इस एक्टर ने बियर पिलाकर गर्लफ्रेंड से करवाया था प्यार का इजहार, सामने आया सच

Bollywood News: बॉलीवुड स्टार अरशद वारसी (Arshad Warsi) और मारिया गोरेट्टी (Maria Goretti) की लव स्टोरी किसी बॉलीवुड फिल्म से कम नहीं है। ये तो सभी जानते हैं कि कम उम्र में माता-पिता के निधन के बाद अरशद ज्यादा पढ़ाई नहीं कर पाए थे। उसके बाद उन्होंने कॉस्मेटिक सेल्समैन से लेकर फोट

By Team Khana Talkies · 7/2/2023

Bollywood News: बॉलीवुड स्टार अरशद वारसी (Arshad Warsi) और मारिया गोरेट्टी (Maria Goretti) की लव स्टोरी किसी बॉलीवुड फिल्म से कम नहीं है। ये तो सभी जानते हैं कि कम उम्र में माता-पिता के निधन के बाद अरशद ज्यादा पढ़ाई नहीं कर पाए थे। उसके बाद उन्होंने कॉस्मेटिक सेल्समैन से लेकर फोटो लैब तक में काम किया। हालांकि, तंगहाली में जीवन गुजार रहे अरशद को डांस करना काफी पसंद था। वे डांस के बेहद शौकिन थे। दिलचस्प बात ये हैं कि उनकी वाइफ मारिया को भी डांस करना खूब भाता था, गजब संयोग ये भी रहा कि डांस ने ही उन्हें साथ लाया था।

जब पहली बार मारिया से मिले अरशद

साल 1991 अरशद ने मंच पर एक प्यारी और प्रतिभाशाली लड़की को देखा और उनके दीवाने बन बैठे। वह लड़की कोई और नहीं बल्कि मारिया गोरेट्टी थीं। यह पहली नजर का प्यार नहीं था, लेकिन अरशद उसके टैलेंट से प्रभावित थे। बाद में उन्होंने मारिया को अपने डांस ग्रुप में शामिल होने के लिए कहा, लेकिन उन्होंने अरशद के इस ऑफर को रिजेक्ट कर दिया था।

मारिया अरशद के लिए रखती थीं फीलिंग्स

मारिया के मना करने के बाद लगतभ तीन महीने बाद दोनों फिर एक कॉमन फ्रेंड के जरिए दोबारा मिले। इस बार मारिया अरशद के डांस ग्रुप में शामिल होने के लिए राजी गई थीं। धीरे-धीरे दोनों दोस्त बन गए थे और एक-दूसरे के लिए फीलिंग्स रखने लगे थे, लेकिन किसी ने इस बात को कबूल नहीं किया था। अरशद जबकि जानते थे मारिया उनके लिए फीलिंग्स रखती है इसलिए उन्होंने एक बार उन्हें बीयर पिलवाकर अपनी फीलिग्ंस का इजहार करवाया था। लेकिन जब भी उन्होंने इस बारे में मारिया से पूछा तो उन्होंने मना कर दिया .

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full