‘मैं तुझे गांव भेज दूंगी’ श्वेता तिवारी नहीं चाहती थीं बेटी पलक दोहराएं ये गलतियां, लड़कों से दूर रखने के लिए…
श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी ने पिछले साल सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था. इस फिल्म से पलक तिवारी के साथ ही कई और एक्टर्स ने बॉलीवुड में कदम रखा. मल्टीस्टारर फिल्म होने के बावजूद पलक तिवारी ‘किसी का भाई किसी का जान’ से अपनी [...]
श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी ने पिछले साल सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था. इस फिल्म से पलक तिवारी के साथ ही कई और एक्टर्स ने बॉलीवुड में कदम रखा. मल्टीस्टारर फिल्म होने के बावजूद पलक तिवारी ‘किसी का भाई किसी का जान’ से अपनी छाप छोड़ने में सफल रहीं. टीवी की जानी मानी-एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी पलक फिल्मों के साथ ही अपनी निजी जिंदगी के चलते भी अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं. बीते साल आई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पलक तिवारी सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान को डेट कर रही हैं.
Shweta Tiwari – Palak Tiwari: टीवी और भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री का जाना-माना नाम रहीं श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी बचपन से ही मीडिया की नजरों में रही हैं. स्टारकिड होने की वजह से अभिनय उन्हें विरासत में मिला है. पलक तिवारी ने मां के नक्शे कदम पर चलते हुए अभिनय में पहचान बनाने का फैसला किया, लेकिन उन्होंने टीवी से नहीं बल्कि बड़े पर्दे से शुरुआत की.
पलक तिवारी ने पिछले साल सलमान खान की मल्टीस्टारर फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ से अभिनय की दुनिया में कदम रखा था. इस फिल्म के प्रमोशन के दौरान पलक ने अपनी निजी जिंदगी से जुड़े भी कई अहम खुलासे किए थे.
फिल्म के प्रमोशन के दौरान पलक तिवारी ने मां श्वेता तिवारी संग अपने रिश्तों के बारे में भी बात की थी. बॉलीवुड बबल संग बातचीत में पलक तिवारी ने बताया था कि जब कभी टीनएज में उन्हें किसी लड़के के साथ डेट पर जाना होता था, तब वह अपनी मां से झूठ बोलती थीं, लेकिन उनकी मां श्वेता तिवारी को हर बार उनके झूठ की भनक लग जाती थी.
एक्ट्रेस ने आगे बताया था कि उनकी मां श्वेता ने उनसे कहा कि तुम हर बार झूठ बोलने का कष्ट क्यों उठाती हो, जब हर बार तुम 2 घंटे में पकड़ी ही जाती हो. पलक तिवारी ने आगे बताया, ‘मेरा एक बॉयफ्रेंड था. मैं 15 या 16 साल की थी. जैसे जब आपका स्कूल में कोई बॉयफ्रेंड होता है, तब हमें मॉल जाना अच्छा लगता था’.
वह आगे कहती हैं कि वह अपने बॉयफ्रेंड के साथ मॉल जाना चाहती थी, तो मैंने अपनी मां से कहा कि मैं नीचे हाईड एंड सीक खेलने जा रही हूं और मां ने हां कर दिया. वह शहर में नहीं थीं, लेकिन फिर भी उन्हें पता चल गया था कि मैं नीचे हाईड एंड सीक नहीं खेल रही हूं और मैं मॉल में हूं’.
पलक तिवारी के मुताबिक उनकी मां श्वेता को जैसे ही पता चला कि वह नीचे खेल नहीं रहीं बल्कि किसी लड़के के साथ मॉल में घूम रही हैं, तो वह गुस्से से आग बबूला हो उठी थीं. श्वेता इतना गुस्सा हुई थीं कि उन्होंने पलक को धमकी तक दे डाली थी.
बॉलीवुड बबल को दिए इंटरव्यू में ‘किसी का भाई किसी की जान’ एक्ट्रेस ने बताया था कि उनकी मां ने उनके बाल कटवाने और उन्हें गांव भेजने तक की धमकी दे डाली थी. दरअसल, श्वेता तिवारी ने महज 19 साल की उम्र में परिवार के खिलाफ जाकर शादी कर ली थी जिसका उन्हें बड़ा खामियाजा उठाना पड़ा था. ऐसे में वह नहीं चाहती थीं कि उनकी बेटी भी उनकी गलतियों को दोहराए.