IPL 2025 Mega Auction: अगर नीलामी में आ गए ये 3 खिलाड़ी, 50 करोड़ भी देने को तैयार रहेंगी सभी 10 टीमें

आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में कई ऐसे दिग्गज खिलाड़ी शामिल हो सकते हैं, जिनपर टीम 50 करोड़ रुपये भी फूंकने को तैयार होगी. Players to Watch IPL 2025 Mega Auction: जैसे-जैसे साल 2024 का अंत पास आ रहा है वैसे-वैसे आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन को लेकर भी फैंस की धड़कन बढ़ती जा रही [...]

By Shaikh Almina · 15/9/2024

आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में कई ऐसे दिग्गज खिलाड़ी शामिल हो सकते हैं, जिनपर टीम 50 करोड़ रुपये भी फूंकने को तैयार होगी.

Players to Watch IPL 2025 Mega Auction: जैसे-जैसे साल 2024 का अंत पास आ रहा है वैसे-वैसे आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन को लेकर भी फैंस की धड़कन बढ़ती जा रही होगी. हालांकि बीसीसीआई (BCCI) ने अब तक रिटेंशन पॉलिसी उजागर नहीं की है, लेकिन मौजूदा अपडेट के हिसाब से मेगा ऑक्शन में प्रत्येक टीम 3-4 खिलाड़ियों को ही रिटेन कर सकेगी. ऐसे में कई दिग्गज ऑक्शन के मैदान में उतरते दिख रहे हैं. तो चलिए जानते हैं उन 3 खिलाड़ियों के बारे में जिनपर सभी 10 टीम 50 करोड़ रुपये फूंकने को भी तैयार होंगी.

1. रोहित शर्मा

रोहित शर्मा द्वारा मुंबई इंडियंस का साथ छोड़ने की अटकलें तभी से शुरू हो गई थीं जब उन्हें IPL 2024 में कप्तानी से हटाया गया था. वहीं कुछ हफ्तों पहले एक रिपोर्ट सामने आई कि LSG, रोहित को अपने साथ जोड़ने के प्रति दिलचस्पी दिखा सकती है और फ्रैंचाइजी ने रोहित के लिए 50 करोड़ रुपये का अलग रिजर्व भी रखा हुआ है. रोहित को कप्तानी में खूब सारा अनुभव है, मुंबई को 5 बार IPL चैंपियन बनाया है और भारत को अपनी कप्तानी में 2024 टी20 वर्ल्ड कप दिलाया है. ऐसे खिलाड़ी को कोई भी टीम अपने साथ जोड़ने के लिए खूब सारे पैसे खर्च करने में सकोच नहीं करेगी..

2. सूर्यकुमार यादव

सूर्यकुमार यादव को हाल ही में भारत की टी20 टीम की कप्तानी मिली है. वो तूफानी अंदाज में बैटिंग करना तो जानते ही हैं, लेकिन अब बढ़िया कप्तानी के लिए ऑक्शन में टीमों के बीच उनकी मांग बढ़ सकती है. अब तक सूर्यकुमार को लेकर भी कुछ स्पष्ट नहीं है कि MI फ्रैंचाइजी उन्हें रिटेन करेगी या नहीं. आईपीएल 2024 में खेलने के लिए उन्हें 8 करोड़ रुपये सैलरी मिली थी, लेकिन 360 डिग्री खेलने के अलावा किसी भी क्षण मैच का रुख पलटने की काबिलियत रखते हैं. यदि वो ऑक्शन में उतरे तो जरूर उनपर बोली बहुत ऊंची जाने का अनुमान है.

3. जसप्रीत बुमराह

जसप्रीत बुमराह, एक ऐसा गेंदबाज जो ना केवल नई गेंद बल्कि डेथ ओवरों में भी खूब प्रभावी साबित हुआ है. बुमराह की अहमियत क्या है, उसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2024 में महज 4.17 के इकॉनमी रेट से बॉलिंग करते हुए 15 विकेट लिए थे. बुमराह आज केवल भारत ही नहीं बल्कि दुनिया के टॉप गेंदबाजों में से एक हैं. वो गेंदबाजी में किसी भी टीम के लिए तुरुप के इक्के की तरह हैं, जो किसी भी स्थिति से मैच निकालने की काबिलियत रखते हैं.

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full