IPL 2025: मजबूरी में किए गए थे रिलीज, अब मेगा ऑक्शन में इन खिलाड़ियों को फिर से मिलेगा अपनी पुरानी टीम का साथ!

आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में कई टीमें अपने पुराने खिलाड़ियों को फिर से अपने साथ जोड़ सकती है. टीमों को इन खिलाड़ियों को मजबूरी में रिलीज करना पड़ा है. IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले सभी टीमों को सिर्फ 6 ही खिलाड़ियों को रिटेन करने की अनुमति मिली थी. [..

By Shaikh Almina · 9/11/2024

आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में कई टीमें अपने पुराने खिलाड़ियों को फिर से अपने साथ जोड़ सकती है. टीमों को इन खिलाड़ियों को मजबूरी में रिलीज करना पड़ा है.

IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले सभी टीमों को सिर्फ 6 ही खिलाड़ियों को रिटेन करने की अनुमति मिली थी. इसमें 5 ही कैप्ड खिलाड़ी हो सकते थे. यही वजह है कि टीमों को अपने लिए कमाल का प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को भी रिलीज करना पड़ा. ऐसे में आईपीएल 2025 की मेगा ऑक्शन में टीमें अपने स्टार खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ने के लिए कोई भी कीमत दे सकती हैं. बता दें कि आईपीएल 2025 का मेगा ऑक्शन 24 और 25 नवंबर को सऊदी अरब के जेद्दाह शहर में होगा.

शार्दुल ठाकुर

चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन से पहले ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर को रिलीज कर दिया. शार्दुल कमाल गेंद के साथ-साथ बैटिंग भी कमाल के करते हैं. सीएसके के लिए कई मौके पर वो शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं. ऐसे में IPL 2025 के मेगा ऑक्शन में CSK फिर उन्हें अपने साथ जोड़ना चाहेगी.

नूर अहमद

नूर अहमद ने राशिद खान के साथ मिलकर गुजरात टाइटंस के लिए कमाल का प्रदर्शन किया था. नूर एक कमाल के स्पिनर हैं. हालांकि फिर भी GT ने उन्हें रिटेन नहीं किया. अब IPL 2025 के मेगा ऑक्शन में गुजरात किसी भी कीमत पर उन्हें अपन साथ जोड़ना चाहेगी.

वॉशिंगटन सुंदर

वॉशिंगटन सुंदर ने हाल में न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से टीम इंडिया में वापसी की थी और कमाल का प्रदर्शन किया. वो एक शानदार ऑलरउंडर खिलाड़ी हैं. हालांकि फिर भी SRH ने उन्हें रिलीज कर दिया, लेकिन IPL 2025 के मेगा ऑक्शन में एसआरएच अपने इस ऑलराउंडर को मोटी रकम के साथ जोड़ सकती है.

ट्रेंट बोल्ट

पहले और आखिरी ओवर में घातक गेंदबाजी करने वाले न्यूजीलैंड के दिग्गज तेज गेंदबाज को राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन से पहले रिलीज कर दिया है. IPL 2024 के सीजन में बोल्ट मे 16 विकेट चटकाए थे. ऐसे में IPL 2025 मेगा ऑक्शन में RR अपने अनुभवी गेंदबाज को फिर से अपनी खरीदना चाहेगी.

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full