Box Office 100 Crore Collection: इन सितारों ने बुढापे में बटोरा 100 करोड़ का फैन क्लब, लिस्ट में शामिल है कई बड़े सितारों के नाम

Box Office 100 Crore Collection: सनी देओल की फिल्म गदर 2 ने रिलीजिंग के साथ ही कई रिकॉर्ड्स तोड़ दिए हैं. पहले ही दिन फिल्म ने 40 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि फिल्म आसानी से 100 करोड़ (Box Office 100 Crore Collection) का आंकड़ा पार कर [...]

By Sakshi Pandey · 13/8/2023

Box Office 100 Crore Collection: सनी देओल की फिल्म गदर 2 ने रिलीजिंग के साथ ही कई रिकॉर्ड्स तोड़ दिए हैं. पहले ही दिन फिल्म ने 40 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि फिल्म आसानी से 100 करोड़ (Box Office 100 Crore Collection) का आंकड़ा पार कर लेगी. जिसके बाद सनी देओल का नाम भी 100 करोड़ क्लब में शामिल हो जाएगा. दरअसल बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का कलेक्शन करना कोई छोटी बात नहीं है. वैसे तो बड़े पर्दे पर हर रोज अनगिनत फिल्में रिलीज होती रहती हैं. मगर इनमें से चंद फिल्में ही 100 करोड़ का आकंड़ा पार कर पाती हैं. वहीं 100 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली ज्यादातर फिल्में यंग सुपरस्टार्स से भरी होती हैं. हालांकि कुछ एक्टर ऐसे भी हैं जिन्होंने कमाई के मामले में अपनी उम्र को भी मात दे दी है. तो आइए जानते हैं उन सुपरस्टार्स के बारे में, जिन्होंने बुढ़ाप में भी दमकार किरदार निभाकर फिल्म को 100 करोड़ के आंकड़े तक पहुंचाया है.

अनुपम खेर और मिथुन चक्रवर्ती

वेटेरन एक्टर्स अनुपम खेर और मिथुन चक्रवर्ती के करियर में किसी भी फिल्म ने 100 करोड़ का आंकड़ा नहीं छुआ था. मगर द कश्मीर फाइल्स की रिलीजिंग के साथ ये रिकॉर्ड भी बन गया है. इस फिल्म में दोनों एक्टर्स लीड रोल में नजर आए थे. वहीं फिल्म ने पर्दे पर शानदार कमाई की थी.

संजय दत्त

सजंय दत्त ने करियर से लम्बा ब्रेक लेने के बाद बॉलीवुड में कमबैक किया था. वहीं बी-टाउन में वापसी के बाद संजू बाबा ने बैक टू बैक 3 सुपरहिट फिल्में दी हैं. संजय दत्त स्टारर फिल्म अग्नीपथ, सन ऑफ सरदार और केजीएफ का नाम 100 करोड़ क्लब में शामिल हो चुका है.

अनिल कपूर

बड़े पर्दे पर कई सुपरहिट फिल्म दे चुके अनिल कपूर की पहली 100 करोड़ कमाने वाली फिल्म हाल ही में रिलीज हुई थी. जिसका नाम है जुग जुग जियो. वरुण धवन और कियारा अडवाणी स्टारर इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 100 से ज्यादा का कलेक्शन किया था.

अमिताभ बच्चन

सदी के महानायक कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन ने बड़े पर्दे पर कई कामयाब फिल्में की हैं. मगर इनमें से किसी फिल्म ने 100 करोड़ की कमाई नहीं की है. हालांकि फिल्म ठग्स ऑफ हिंदुस्तान और ब्रह्मास्त्र ने 100 का आंकड़ा पार कर लिया था. जिसके बाद से बिग बी का नाम भी 100 करोड़ क्लब में शामिल हो गया है.

रजनीकांत

साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की कई फिल्मों ने 100 से ऊपर का कलेक्शन किया है. मगर हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री में रजनीकांत की फिल्म रोबोट 2.0 ने ही 100 करोड़ का आंकड़ा छूआ है. जिसके साथ ही रजनीकांत का नाम भी इस लिस्ट में जुड़ गया है.

ये भी पढ़ें – साउथ सुपरस्टार महेश बाबू को नहीं आती तेलगू, पुष्पा से और गजनी सहित कई फिल्मों को कर चुके हैं रिजेक्ट

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full