IPL 2025: चेन्नई सुपर किंग्स ने रिटेंशन लिस्ट को किया फाइनल! ये 5 खिलाड़ी होंगे रिटेन? सामने आई पूरी बात!
आईपीएल 2025 के रिटेंशन को लेकर अब करीब 2 दिन से भी कम का वक्त बचा है। 31 अक्टूबर को शाम 5 बजे सभी टीमें अपनी रिटेंशन लिस्ट बीसीसीआई को सौंप देंगी। इससे ठीक पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने एक सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस की उत्सुकता को सांतवें आसमान पर पहुंचा दिया है। [...]
आईपीएल 2025 के रिटेंशन को लेकर अब करीब 2 दिन से भी कम का वक्त बचा है। 31 अक्टूबर को शाम 5 बजे सभी टीमें अपनी रिटेंशन लिस्ट बीसीसीआई को सौंप देंगी। इससे ठीक पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने एक सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस की उत्सुकता को सांतवें आसमान पर पहुंचा दिया है।
CSK for IPL 2025: 29 अक्टूबर (मंगलवार) को सीएसके की तरफ से एक ट्वीट किया गया, जिसे देख फैंस कयास लगा रहे हैं कि पांच बार की चैंपियन ने रिटेन किए जाने वाले खिलाड़ियों को लेकर बड़ा संकेत दिया है।
इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास की सबसे सफलतम टीम चेन्नई सुपर किंग्स के रिटेन खिलाड़ियों पर सभी की नजर टिकी हुई है, जिसमें सबसे ज्यादा महेंद्र सिंह धोनी चर्चा का विषय हैं। अपने करियर के आखिरी पड़ाव पर दिख रहे धोनी के खेलने को लेकर सस्पेंस की स्थिति बनी हुई है। हालांकि, फ्रेंचाइजी ने अपने ट्वीट में धोनी को लेकर भी हिंट दिया है।
चेन्नई सुपर किंग्स ने दिया रिटेन खिलाड़ियों को लेकर बड़ा हिंट
जी हां… 5 बार की विजेता चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने 5 लाइन में अलग-अलग इमोजी शेयर किए हैं। इन इमोजी को देखने के बाद सीएसके फ्रेंचाइजी की तरफ से उनके 5 खिलाड़ियों के रिटेन किए जाने का अनुमान लगाया जा रहा है।
जिसमें कप्तान ऋतुराज गायकवाड़, रवींद्र जडेजा के अलावा रचिन रवींद्र , मथीशा पथिराना के साथ ही पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को रिटेन करने का अनुमान लगाया जा रहा है।
💛😍🔥🤝✅🌟
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) October 29, 2024
💪🧑🍳⚡🦁🕸️⚓
🚀🧨🏏🥊🛶🎯
🏓🎤🎩⏳🚁🔍
🛡️⚔️🧸🥝🎠🤞
The Ones You Seek is Seeking You!
Tap the 🔗 – https://t.co/MNwIFDgxBK
and play the #DeadlineDay now! #WhistlePodu #Retentions2025
फैंस ने कयास लगाने किए शुरू
इन इमोजी को देखते हुए फैंस में काफी उत्सुकता नजर आ रही है। इमोजी में हाथ मिलाते हुए ऋतुराज गायकवाड़ को दर्शाया गया है, तो वहीं रवींद्र जडेजा के लिए उनका ट्रेड मार्क तलवारबाजी वाला इमोजी है, तो साथ ही मथीशा पथिराना के लिए सटीक निशाने वाला इमोजी है। वहीं एमएस धोनी के लिए हेलिकॉप्टर का इमोजी भी नजर आ रहा है।
इसके साथ ही एक मसल्स पॉवर वाला इमोजी रचिन रवींद्र के लिए माना जा रहा है। तो कोई इसे शिवम दुबे से जोड़कर देख रहा है। हालांकि, आधिकारिक रूप से रिटेन खिलाड़ियों के बारे में 31 अक्टूबर की शाम तक ही पता चल पाएगा।
Fire,star = rutu
— Thunder ツ (@Thunderbird_SFC) October 29, 2024
Power,anchor(leg movement) = dube
Rocket'target = pathirana
Helicopter = mahi
Sword,horse= jaddu
Correct ah 😊😉
Shall we finalize with this ? 😉 pic.twitter.com/1VutWt80zF
— R S கோபி (@PortentVlogger) October 29, 2024