Bigg boss 18 के नए कंटेस्टेंट का नाम आया सामने! शो में शामिल होने के लिए बड़ी शर्त

कुंडली भाग्य फिल्म श्रद्धा आर्या बिग बॉस 18 या बिग बॉस ओटीटी में शामिल होने को लेकर मेकर्स के सामने शर्त रखी है। उन्होंने बताया है कि वह किसके साथ शोक हिस्सा बनना चाहेंगी। Bigg Boss 18 contestant list: सीरियल ‘कुंडली भाग्य’ से घर-घर मशहूर हुईं श्रद्धा आर्य को लेकर को दावा किया जा

By Shaikh Almina · 25/3/2024

कुंडली भाग्य फिल्म श्रद्धा आर्या बिग बॉस 18 या बिग बॉस ओटीटी में शामिल होने को लेकर मेकर्स के सामने शर्त रखी है। उन्होंने बताया है कि वह किसके साथ शोक हिस्सा बनना चाहेंगी।

Bigg Boss 18 contestant list: सीरियल ‘कुंडली भाग्य’ से घर-घर मशहूर हुईं श्रद्धा आर्य को लेकर को दावा किया जा रहा है कि सलमान खान के शो ‘बिग बॉस’ में जाने को तैयार हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शो के मेकर्स ने ‘बिग बॉस 18’ और ‘बिग बॉस ओटटी सीजन 3’ के लिए अप्रोच किया है लेकिन एक्ट्रेस ने शो का हिस्सा बनने के लिए एक शर्त रखी है।

श्रद्धा ने कहा शो में ऑनस्क्रीन बहन के साथ जाएंगी

श्रद्धा को हाल ही में एक इवेंट में स्पॉट किया गया। इस दौरान जब पैप्स ने एक्ट्रेस से ‘बिग बॉस 18’ या ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ में जाने को लेकर सवाल किया। इसी दौरान श्रद्धा ने शो में जाने के लिए शर्त रखी। उन्होंने कहा कि अगर वह शो में हिस्सा लेंगी तो वह अपनी ऑन-स्क्रीन बहन अंजुम के साथ जाना चाहेंगी।

अच्छा बॉन्ड शेयर करती हैं श्रद्धा और अंजुम

श्रद्धा और अंजुम ने एक साथ एकता कपूर के शो कुंडली भाग्य में ऑनस्क्रीन बहन का किरदार निभाया था। अंजुम ने कुछ महीने पहले ही शो छोड़ दिया था, लेकिन श्रद्धा अब भी शो में प्रीता का किरदार निभा रही हैं। जिस तरह दोनों ऑफ-स्क्रीन अच्छा बॉन्ड शेयर करती हैं वैसे ही दोनों का ऑन स्क्रीन रिश्ता भी काफी अच्छा है। दोनों ही एक्ट्रेस को एक दूसरे के साथ अक्सर क्वालिटी टाइम स्पेंड करते स्पॉट किया जाता है।

‘बिग बॉस’ में शामिल होंगे ये सेलेब्स

बिग बॉस 18’ की बात की जाए तो शो के लिए कई सेलेब्स के नाम सामने आए हैं। फिलहाल मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अवेज दरबार और फैसल खान रियलिटी शो में भाग लेंगे। हालांकि, ऑफिशियल अभी तक किसी के नाम की पुष्टि नहीं हुई है।

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full