Omg! दीपिका पदुकोण ही नहीं, ये हसीनाएं भी जल्द बनेंगी मां, एक ने तो शादी के दो महीने बाद ही दे दी थी Good News!

दीपिका पादुकोण दीपिका पादुकोण की प्रेग्नेंसी ने लोगों को काफी हैरान कर दिया है। हालांकि, पिछले काफी समय से ये कयास लगाए जा रहे थे कि दीपिका प्रेग्नेंट हैं लेकिन उन्होंने इस बात को जाहिर नहीं होने दिया और अब हसीना ने खुद इस बात का खुलासा कर दिया है कि वो अब प्रेग्नेंट हैं [...]

By Shaikh Almina · 29/2/2024

दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण की प्रेग्नेंसी ने लोगों को काफी हैरान कर दिया है। हालांकि, पिछले काफी समय से ये कयास लगाए जा रहे थे कि दीपिका प्रेग्नेंट हैं लेकिन उन्होंने इस बात को जाहिर नहीं होने दिया और अब हसीना ने खुद इस बात का खुलासा कर दिया है कि वो अब प्रेग्नेंट हैं और इस साल अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाली हैं।

यामी गौतम

बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस यामी गौतम भी इस साल मां बनने वाली हैं। अपनी फिल्म Article 370 के ट्रेलर लॉन्च के दौरान यामी को बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए देखा गया। इस खास मौके पर उनके पति आदित्य धर उनका पल-पल साथ देते नजर आए। आपको बता दें 4 जुलाई 2021 को यामी ने शादी की थी और शादी के दो साल बाद ये कपल माता-पिता बनने वाला है।

रिचा चड्ढा

साल 2022 में शादी के बंधन में बंधी ऋचा चड्ढा ने भी इस साल अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया है। वो जल्द ही मां बनने वाली हैं और उन्हें पब्लिक प्लेस में अपना बड़ा से बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए देखा गया है। ऋचा के पति अली भी अपनी पत्नी का खूब ख्याल रख रहे हैं और उन्हें किसी चीज की दिक्कत नहीं होने दे रहे हैं।

अलाना पांडे

अनन्या पांडे की कजिन बहन और फेमस यूट्यूबर अलाना पांडे ने भी हाल ही में अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया है। अलाना पांडे ने पिछले साल मार्च 2023 में इवॉर मैक्क्रे से शादी की थी। इवॉर उनके लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रह चुके हैं। उन्होंने यह शादी हिंदू रीति-रिवाज से की थी और अब वो अपने पति के साथ लॉस एंजेलिस में रहती हैं।

नताशा धवन

बॉलीवुड के हरफनमौला एक्टर वरुण धवन भी इस साल पिता बनने जा रहे हैं। वरुण ने अपनी पत्नी नताशा दलाल संग सोशल मीडिया पर आकर अपने फैंस को गुडन्यूज दी थी कि वह पेरेंट्स बनने जा रहे हैं। आपको बता दें, वरुण और नताशा ने साल 2021 में शादी के सात फेरे लिए थे और तीन साल बाद ये कपल अब पैरेंटस बनने जा रहा है।

अमाला पॉल देसाई

अमला पॉल और जगत देसाई ने 5 नवंबर को केरल के कोच्चि में ईसाई रीति-रिवाज से शादी की। 3 जनवरी को, कपल ने समुद्र तट पर एक स्पेशल मैटरनिटी फोटोशूट के साथ लोगों को हैरान करके रख दिया। अमला पॉल ने अजय देवगन की फिल्म ‘भोला’ में काम किया था और उनके स्क्रीन स्पेस को खूब सराहा भी था।

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full