Bollywood Stars: सलमान से लेकर नोरा तक, सेट पर ऐसी बेहूदा हरकतें करते हैं ये बॉलीवुड स्टार्स
Bollywood Stars: फिल्म इंडस्ट्री की चकाचौंध में अक्सर स्टार्डम कुछ सुपरस्टार्स (Bollywood Stars) के सर चढ़कर बोलने लगता है. ऐसे में कुछ बी-टाउन स्टार्स के नखरे भी जबरदस्त होते हैं. जिन्हें जानने के बाद आपके भी होश उड़ने वाले हैं. तो आइए आज हम आपको बताते हैं बॉलीवुड की कुछ बड़ी हस
Bollywood Stars: फिल्म इंडस्ट्री की चकाचौंध में अक्सर स्टार्डम कुछ सुपरस्टार्स (Bollywood Stars) के सर चढ़कर बोलने लगता है. ऐसे में कुछ बी-टाउन स्टार्स के नखरे भी जबरदस्त होते हैं. जिन्हें जानने के बाद आपके भी होश उड़ने वाले हैं. तो आइए आज हम आपको बताते हैं बॉलीवुड की कुछ बड़ी हस्तियों के अजीबो-गरीब कारनामें. जिन्हें सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे.
सलमान ने फाड़ी शर्ट
बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान के गुस्से से भला कौन वाकिफ नहीं है. वैसे तो सलमान के गुस्से का नमूना अक्सर मीडिया में देखने को मिलता रहता है. मगर एक बार फिल्म की शूटिंग के दौरान सेट का एसी ठीक से काम नहीं कर रहा था. जिसके चलते सलमान को गर्मी लगने लगी और उन्हें इतना गुस्सा आया कि उन्होंने अपनी शर्ट फाड़ डाली थी.
करीना के नखरे
बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा करीना कपूर खान को नखरों की मलिका कहा जाता है. खासकर फिल्मों की शूटिंग के दौरान करीना अक्सर मेकर्स से अजीब डिमांड्स करती रहती हैं. मगर शूट पर जाने से पहले बेबो की स्पेशल डिमांड होती है कि किसी भी होटल में उनका कमरा लिफ्ट से 10-20 कदम की दूरी पर होना चाहिए. ऐसे में बेबो का मनपसंद सुइट ढूंढने में कई मेकर्स के पसीने छूट जाते हैं.
नोरा का गुस्सा
बड़े पर्दे पर परफॉर्म करने से लेकर छोटे पर्दे के सभी शोज में नोरा काफी हंबल और खुशमिजाज लगती हैं. मगर वास्तव में नोरा काफी गुस्सैल स्वाभाव की हैं. शूट के दौरान नोरा हर छोटी –छोटी चीजों पर नाराज हो जाती है. इसके अलावा नोरा सभी के सामने अपने क्रू मेंबर्स पर चिल्लाने से भी नहीं चूंकती हैं. जिसके चलते नोरा का बर्ताव सेट पर मौजूद लोगों को कुछ खास पसंद नहीं आता है.
रणबीर की वैनिटी
ज्यादातर स्टार्स अपनी वैनिटी को मनपसंद तरीके से सजाने के शौकीन होते हैं. मगर अभिनेता रणबीर कपूर को वैनिटी में सफेद रंग बिल्कुल पसंद नहीं है. इसके अलावा फिल्म के सेट पर रणबीर अपने क्रू मेंबर्स के साथ भी काफी बुरा बर्ताव करते हैं और सभी पर अपना रौब जमाने की भी कोशिश करते हैं.
दिल जीत लेते हैं ये स्टार्स
बेशक कुछ सुपरस्टार्स अपने बुरे बर्ताव की वजह से मशहूर हैं. मगर अनिल कपूर से लेकर अनुष्का शर्मा, शाहरुख खान और रणवीर सिंह जैसे कई सितारे सेट पर अपने अच्छे बिहेवियर के लिए जाने जाते हैं. ये सभी स्टार्स क्रू मेंबर्स को सम्मान देने के साथ-साथ सेट पर पॉजिटिव एनर्जी बरकरार रखने का प्रयास करते हैं.