बॉलीवुड की इन अभिनेत्रियों के हाथ अभी तक नहीं हुए पीले, फैंस को भी है इनकी शादी का इंतजार

बॉलीवुड जगत अपनी फिल्मों के अलावा वहां काम कर रहे कलाकारों की निजी जिंदगी को लेकर भी जाना जाता है। सोशल मीडिया के इस दौर में किसी भी स्टार के लिए अपनी निजी जिंदगी को गुप्त रखना काफी मुश्किल होता है। ऐसे में फैंस भी अपने पसंदीदा कलाकारों के बारे में सब कुछ जानने के [...]

By Shaikh Almina · 31/10/2023

बॉलीवुड जगत अपनी फिल्मों के अलावा वहां काम कर रहे कलाकारों की निजी जिंदगी को लेकर भी जाना जाता है। सोशल मीडिया के इस दौर में किसी भी स्टार के लिए अपनी निजी जिंदगी को गुप्त रखना काफी मुश्किल होता है। ऐसे में फैंस भी अपने पसंदीदा कलाकारों के बारे में सब कुछ जानने के लिए बेताब रहते हैं। आज के इस लेख में हम आपको उन हसीनाओं के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके हाथ अभी हाथ अभी तक पीले नहीं हुए हैं। तो चलिए जानते हैं।

तब्बू

अपनी एक्टिंग से सभी को अपना दीवाना बना देने वाली 90 की दशक की सबसे मशहूर एक्ट्रेस तब्बू भी अब तक कुंवारी हैं। एक्ट्रेस 52 साल की हो चुकी हैं लेकिन अब तक उन्होंने शादी नहीं की है। तब्बू का नाम कई लोगों के साथ जुड़ चुका है, लेकिन अभिनेत्री ने अभी तक अपने जीवन साथी का चुनाव नहीं किया है।

अमीषा पटेल

बॉलीवुड की चुलबुली अभिनेत्रियों में शुमार अमीषा पटेल गदर 2 की सफलता के बाद लगातार सुर्खियां बटोर रही हैं। बता दें कि फिल्म कहो ना प्यार से डेब्यू कर सभी के दिलों पर राज करने वाली एक्ट्रेस अमीषा पटेल अब तक सिंगल हैं। अभिनेत्री 47 साल की हो गई हैं। हालांकि, अभिनेत्री का नाम कई लोगों के साथ जुड़ा है।

सुष्मिता सेन

मिस यूनिवर्स रह कर दुनिया भर में अपना नाम कमाने वाली सुष्मिता सेन का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। सुष्मिता 47 साल की हो चुकी हैं लेकिन अब तक कुंवारी हैं। हालांकि, उनका नाम कई लोगों के साथ जुड़ा है, लेकिन कोई भी रिश्ता शादी तक नहीं पहुंचा।

आशा पारेख

बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री आशा पारेख भी इस लिस्ट में शामिल हैं। आशा पारेख ने भी आज तक शादी नहीं की है। आशा पारेख अब 80 साल की हो चुकी हैं। आशा शादीशुदा फिल्म मेकर नासिर हुसैन से दिल लगा बैठी थीं इस वजह से उन्होंने शादी नहीं की है।

5. शमिता शेट्टी

MUMBAI, INDIA – MARCH 15: Shamita Shetty poses for pictures at day 5 of Lakme Fashion Week Summer/Resort 2014 at the Grand Hyatt on March 15, 2014 in Mumbai, India. (Photo by Chirag Wakaskar/WireImage)

बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट और शिल्पा शेट्टी की बहन प्यार में इतनी लकी नहीं हो पाई जितना उनकी बहन थी।

जहां उन्होंने पहले राकेश बापट को डेट किया था और दोनों के बीच में प्यार भी था। वहीं चीज़ें वर्क आउट न होने की वजह से दोनों के बीच अब दूरी आगायी है।

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full